Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-कानपुर हाईवे पर कार-ट्रेलर में टक्कर, 2 की मौत:इटावा में हादसे में 5 लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

    9 hours ago

    1

    0

    इटावा में आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के जसवंतनगर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जोनई गांव के सामने तेज रफ्तार कार आगे चल रहे 22 चक्का ट्रक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार ट्रेलर नपुर से चावल लादकर गुजरात की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। तेज रफ्तार के कारण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतकों और घायलों की हुई पहचान थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग हमीरपुर जिले के थाना सरीला क्षेत्र के इस्लामपुर गांव के रहने वाले हैं। हादसे में 55 वर्षीय चेतराम पुत्र देशराज और 45 वर्षीय सुखवासी की मौके पर ही मौत हो गई। गिरिजा देवी पत्नी चेतराम की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा राजेंद्र, अंजलि, राजेश और रेशमा देवी घायल हैं।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि सभी लोग गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। जसवंतनगर के पास पहुंचते ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज आगरा आएंगे पंजाबी सिंगर और रैपर परमिश वर्मा:ताजमहोत्सव में सजेगी बॉलीवुड नाइट्, रोज हो रही अलग स्टार के साथ सुरों की शाम
    Next Article
    समाजवादी पार्टी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:प्रस्तावित ट्रेड डील, बेरोजगारी और किसानों के भविष्य पर चिंता जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment