Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा खंड शिक्षक सीट से सपा ने प्रत्याशी बदला:अब निर्दलीय MLC डॉ. आकाश अग्रवाल को टिकट, पहले डॉ. प्रकाश उम्मीदवार थे

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा में समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव से पहले अपने प्रत्याशियों में बदलाव किया है। पार्टी ने आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. आकाश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। पहले इसी सीट से डॉ. प्रकाश गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया था। आकाश अग्रवाल शनिवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। इसके बाद उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। 2020 में निर्दलीय जीते थे आकाश अग्रवाल डॉ. आकाश अग्रवाल 2020 के विधान परिषद चुनाव में आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीते थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दिनेश चंद्र वशिष्ठ को हराया था। मतगणना और एलिमिनेशन राउंड के बाद आकाश अग्रवाल को 6,690 मत मिले थे। दिनेश चंद्र वशिष्ठ को 4,314 मत मिले थे। आकाश अग्रवाल ने 2,376 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में आकाश अग्रवाल ने लंबे समय से शिक्षक सीट पर सक्रिय रहे प्रत्याशियों के बीच जीत दर्ज की थी। बाद में वह इस सीट से निर्दलीय MLC बने। इस बार सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे अब आकाश अग्रवाल सपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में होंगे। पार्टी ने उनके नाम की घोषणा प्रत्याशी बदलने के फैसले के साथ की है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और आगरा खंड स्नातक सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी हो चुका है। दोनों सीटों पर मतदान 23 अक्टूबर को होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। नामांकन की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है। भाजपा से टिकट न मिलने के बाद थामा सपा का दामन भाजपा के दो जनप्रतिनिधि उनकी शीर्ष स्तर पर पैरवी भी कर रहे थे। मगर, अंतिम चरण में वे पिछड़ गए। भाजपा ने आगरा खंड से इटावा के इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी पिछले चुनाव में आगरा खंड स्नातक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़े थे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इस बार पार्टी ने उन पर दांव लगाया है। इसके पीछे जातिगत समीकरण माने जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुखुंदू थाने के प्रभारी निरीक्षक समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित:हवालात में NDPS आरोपी की मौत पर एसपी की कार्रवाई, विभागीय जांच भी शुरू
    Next Article
    शिक्षक-MLC प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा को गेट के बाहर धक्का दिया:वाराणसी में पूर्व MLC बोले-मैं प्रत्याशी हूं...मुझे जाने दो, मुहूर्त निकला रहा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment