Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग:टायर फटते ही हुआ धमाका, 32 यात्रियों की बची जान; लखनऊ से गुरुग्राम जा रही थी

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के बस में आग लग गई। बस लखनऊ से गुरुग्राम जा रही थी। सुबह करीब 4 बजे किलोमीटर 15.600 पर बस के पिछले टायर में आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में ड्राइवर समेत कुल 32 यात्री सवार थे। खेरागढ़ के रहने वाले चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस रोक ली और उसमें सवार यात्रियों को उतारने के बाद खुद भी उतर गए। कुछ समय में ही बस लपटों में घिर गई। चालक की समझदारी से यात्रियों की जान बच गई, लेकिन उनका सामान बस में ही जल गया। हादसा फतेहाबाद क्षेत्र में हुआ। पहले2 तस्वीर देखिए… 32 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया सोमवार की सुबह करीब 4 बजे हादसा हुआ। आग की लपटें उठते ही बस के ड्राइवर हरेन्द्र वीर सिंह निवासी नगला इमली, तहसील खेरागढ़ ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत पीली पट्टी में खड़ा कर दिया। उनकी और अन्य लोगों की मदद से सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान कुछ यात्री अपना सामान निकालने में सफल रहे, लेकिन कई लोगों का सामान बस में ही जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में मौजूद तीन फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू इसी बीच, चौकी इंचार्ज नदौता अनुज कुमार नागर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी यात्री को कोई जनहानि नहीं हुई। सभी यात्रियों को दूसरी बसों के माध्यम से आगे के लिए रवाना कर दिया गया। आग बुझाने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में ओवरटेकिंग लेन से सुचारू रूप से चालू कर दिया गया। बाद में बस की आग को पूरी तरह से बुझने के बाद उसे सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद की पेपर मिल में लगी आग:पुराने गत्तों से फैल गई, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया काबू
    Next Article
    मथुरा में सड़क हादसे में युवक की मौत:दिल्ली-आगरा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment