Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर:फिरोजाबाद से मथुरा जा रहे छह लोग घायल, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद से जा रहे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार कार और ट्रक ट्रेलर की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस, यूपीडा टीम और एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार सवार लोग मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। यह घटना थाना नागला खंगर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 60+050 आरएचएस पर बुधवार सुबह करीब 5:05 बजे हुई। सुल्तानपुर से मथुरा-वृंदावन जा रही अर्टिगा कार (UP32 DL 7996) तेज गति में थी। कार चालक शुभम (पुत्र रामकुमार, निवासी लोहर पश्चिम, थाना दमोर, जनपद सुल्तानपुर) था। कार में संदीप पाल, आदित्य पाल, प्रीति पाल, प्रिंसी और ज्योति सहित अन्य लोग सवार थे। बताया गया है कि तेज रफ्तार के कारण कार चालक शुभम नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे ट्रक ट्रेलर (RJ 32GC 1007) से पीछे से जा टकराया। ट्रक में लोहे के बंडल लदे थे और वह इटावा से आगरा की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में फंस गई। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा गश्ती दल, डायल-112 पुलिस, थाना नागला खंगर पुलिस, एटलस सेफ्टी टीम और हाइड्रा मौके पर पहुंच गए। एसएसडी एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकोहाबाद भेजा गया। राहत टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सामान्य कराया। मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करते हुए राहत कार्य चलाया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीसीएम से टकराया ऑटो, महिला का हाथ कटकर गिरा:गोंडा में तड़पकर मौत, पति का हाथ पिच्चा हुआ, नवजात पोती का शव लेकर लौट रहे थे
    Next Article
    कानपुर में मुर्गा खाने वाला बकरा:कश्मीरी नस्ल के बकरे चंद मिनट में चिकन बिरयानी चट कर जाते हैं, रोजाना शैंपू और सीरम से नहाते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment