Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीसीएम से टकराया ऑटो, महिला का हाथ कटकर गिरा:गोंडा में तड़पकर मौत, पति का हाथ पिच्चा हुआ, नवजात पोती का शव लेकर लौट रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में एक तेज रफ्तार ऑटो डीसीएम से टकरा गया। डीसीएम के किनारे लगे लोहे के एंगल से ऑटो में बैठी बुजुर्ग महिला का हाथ कटकर अलग हो गया। जबकि आगे बैठे पति का भी हाथ कटकर लटक गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हाथ कटने से महिला सड़क पर तड़पने लगी। जबकि ऑटो में सवार बहू और आशा बूह भी बुरी तरह घायल हो गईं। हादसे के बाद गुस्साए राहगीरों ने ऑटो चालक को पकड़कर पीट दिया। इसके बाद एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से महिला को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मसौत हो गई। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के बालपुर जाट के पास रात करीब 11 बजे हुआ। मौके के विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर अमरहा के सिकिहा गांव निवासी अर्जुन तिवारी की पत्नी सविता (35) 9 महीने की गर्भवती थीं। पत्नी को डिलीवरी के लिए अर्जुन गोंडा जिला महिला अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया था। उनके साथ अस्पताल में अर्जुन की मां मीरा देवी (65), पिता देवी दयाल तिवारी (67) और आशा बहू पुष्पा सिंह (32) थे। नवजात की मौत के बाद घर लौट रहा था परिवार मंगलवार देर शाम सविता ने एक बच्ची को जन्म दिया था। हालांकि, खून की कमी के कारण नवजात की हालत बिगड़ गई और मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्य आशा बहू के साथ नवजात के शव को लेकर ऑटो से अपने घर सिकिहा गांव लौट रहे थे। बताया जाता है कि ऑटो चालक मोहम्मद उस्मान उर्फ करिया ने नशे में था। रात करीब 11 बजे रास्ते में बालपुर जाट के पास सड़क पर खड़ी डीसीएम के किनारे टक्कर मार दी। पति-पत्नी के हाथ कटे टक्कर लगते ही ऑटो में पीछे वाली सीट पर किनारे बैठी मीरा देवी का दाहिना हाथ डीसीएम के एंगल से कटकर अलग हो गया। वो उछलकर नीचे आ गिरीं। सड़क पर ही वो तड़पने लगीं। जबकि चालक के पास आगे बैठे देवी दयाल का भी दाहिना हाथ कटकर लटक गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को उठाया और एंबुलेंस बुलाई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मीरा देवी सड़क पर तड़पती रहीं। इसके बाद एंबुलेंस पहुंची। सभी घायलों को तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मीरा देवी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही मीरा देवी की मौत हो गई। जबकि घायल देवी दयाल और उनकी बहू व आशा बहू का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। ऑटो चालक को हिरासत में लिया देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया- ऑटो चालक ने डीसीएम में साइड से टक्कर मारी थी, जिससे मीरा देवी का दाहिना हाथ कट गया। उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों का गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया गया है। --------- ये खबर भी पढ़ें AC में हंता जैसे वायरस से रातभर खांस रहे लोग:उल्टी-लूज मोशन आ रहा, लंग्स पर अटैक; इन जगहों पर रहने से बचें लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच लगातार खांसी और जुकाम के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। 28 वर्षीय निखिल भी कई दिनों से लगातार खांसी से परेशान हैं। हालत यह है कि रातभर खांसने की वजह से उन्हें नींद तक नहीं आ रही थी। परेशान होकर वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गर्मी, धूल, प्रदूषण और संक्रमण को इसकी बड़ी वजह बताया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में महिला से मारपीट और छेड़छाड़:पुराने मुकदमा में समझौते का दबाव, नौ लोगों पर केस दर्ज
    Next Article
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर:फिरोजाबाद से मथुरा जा रहे छह लोग घायल, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment