Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 15 मार्च से शुरू होगी श्रीराम कथा:रोहता पीएस गार्डन में भूमि पूजन, चित्रकूट संत रामस्वरूपाचार्य सुनाएंगे सात दिवसीय कथा

    3 hours ago

    1

    0

    रोहता स्थित पीएस गार्डन में 15 से 21 मार्च तक होने वाली सात दिवसीय श्रीराम कथा के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को कथा स्थल पर भूमि पूजन और हवन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कथा में चित्रकूट के स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज संगीतमय दोहे-चौपाइयों के माध्यम से भगवान श्रीराम की महिमा का वर्णन करेंगे। भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने हवन में आहूति देकर कथा की सफलता की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमनःकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने श्रद्धालुओं से कथा को जीवन में उतारने की अपील की। उन्होंने कहा कि कथा के दौरान मस्तक पर तिलक लगाकर, क्रोध और निंदा से दूर रहकर पारंपरिक वेशभूषा में कथा श्रवण करना चाहिए। आयोजन समिति के महामंत्री डॉ. धर्मेन्द्र त्यागी ने बताया कि 14 मार्च को अग्रसेन सेवा सदन से पीएस गार्डन तक बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 15 से 21 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। अध्यक्ष रामसेवक शर्मा (जय भोले) ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में कथा में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान सिलेंद्र विथरिया, डीडी मित्तल, हाकिम सिंह त्यागी, ऋषि उपाध्याय, रामवीर सिंह चाहर, अशोक फौजदार, दीनदयाल मित्तल, राहुल शास्त्री, पं. किशोर कुमार लवानियां, महावीर प्रसाद त्यागी, अमित शर्मा, सौरभ शर्मा, रनवीर सिंह सोलंकी और सतेन्द्र पाराशर सहित कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में होली पर दीवाली जैसा जश्न:भारत की जीत पर हजारो फैन्स सड़कों पर झूमें, भारत माता के लागए जयकारा
    Next Article
    अक्षर पटेल की हैरतअंगेज फील्डिंग ने अंग्रेजों को दिया खदेड़, सेमीफाइनल में बना ये पल सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट; देखें VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment