Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में होली पर दीवाली जैसा जश्न:भारत की जीत पर हजारो फैन्स सड़कों पर झूमें, भारत माता के लागए जयकारा

    2 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इंग्लैंड पर मिली इस बड़ी जीत के बाद उत्तर प्रदेश के कई शहरों में जश्न का माहौल देखने को मिला। होली के बाद जैसे दिवाली का माहौल बन गया। क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। कई युवा बाइकों पर भारत का तिरंगा लेकर शहर में घूमते नजर आए। जगह-जगह जमकर आतिशबाजी की गई और भारत की जीत का जश्न मनाया गया। देखें तस्वीरें… प्रयागराज में भी जीत का उत्साह साफ दिखाई दिया। सड़कों पर हजारों की संख्या में समर्थक इकट्ठा हुए और डीजे की धुन पर जमकर नाचे। चारों तरफ लोगों के हाथों में तिरंगा लहराता दिखा और भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। लोकनाथ चौक, कटरा और सिविल लाइंस जैसे इलाकों में समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार जश्न मनाया। होली के दिन दिवाली जैसा माहौल बन गया, जहां लोग आतिशबाजी करते हुए भारत की जीत का जश्न मनाते नजर आए। भारत की इस शानदार जीत ने क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है और अब सभी की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU के नाम एक और बड़ा अचीवमेंट:'स्किमैगो इंस्टीट्यूशंस रैंकिंग' में 159वां रैंक हासिल किया
    Next Article
    आगरा में 15 मार्च से शुरू होगी श्रीराम कथा:रोहता पीएस गार्डन में भूमि पूजन, चित्रकूट संत रामस्वरूपाचार्य सुनाएंगे सात दिवसीय कथा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment