Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 2 हजार जगहों पर होगा होलिका दहन:अच्छाई और सकारात्मकता का दिया जा रहा संदेश, शुभ मुहूर्त 6 से 9 बजे तक

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी पर इस बार होलिका दहन 2 मार्च को प्रदोष काल में किया जाएगा। पंचांग के अनुसार इस दिन पूर्णिमा तिथि सूर्यास्त से पूर्व समाप्त हो रही है और 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगेगा। पूर्णिमा तिथि के सूर्यास्त से पूर्व समाप्त होने के कारण 2 मार्च को इस विशेष मुहूर्त में होलिका दहन करना शुभ और श्रेष्ठ होगा। आचार्य राहुल शास्त्री ने बताया कि 2 मार्च को होलिका दहन के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त है। यह मुहूर्त सूर्यास्त के समय सायं 6:19 बजे से रात 8:43 बजे तक प्रदोष काल में रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भद्रा मुख त्यागकर प्रदोष वेला में होलिका दहन करना शास्त्रोक्त माना गया है। इसलिए नगरवासी शास्त्रोक्त समय में ही होलिका दहन कर पर्व मनाएं। होली का पूजन जरूर करे, जिससे की अज्ञान, बुराई और नकारात्मकता को जलाकर ज्ञान, अच्छाई और सकारात्मकता का उदय करना। यह त्योहार हमें जीवन में अच्छाई की जीत और बुराई के नाश का संदेश देता है। शहर में लगभग 2000 जगह होलिका दहन होगी, जिसके लिए नगर निगम की सहायता से गौकास्ट भी दिया जाएगा। शहर में लोग नगर निगम से गोबर और लकड़ी के गौकास्ट ले सकते हैं। नगर निगम की ओर से भी कई जगह रंगोलिया बनाई जा रही है, और होली का स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। होलिका दहन के बाद पुलिस की पुलिसिंग बढ़ जाएगी, जिस रात में शराबियों का हुडदंग ना रहे। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त: होलिका दहन का समय: सायं 6:19 बजे से रात 8:43 बजे तक भद्रा का प्रारंभ: 2 मार्च को प्रातः 5:55 बजे से भद्रा का अंत: 3 मार्च को प्रातः 5:28 बजे तक
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में स्कूली बस डिवाइडर पर चढ़ी:50 बच्चे थे सवार, लोगों ने ड्राइवर के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
    Next Article
    उन्नाव में किशोरी की संदिग्ध मौत:परिजनों ने जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment