Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में किशोरी की संदिग्ध मौत:परिजनों ने जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान रंजीत कुमार की पुत्री संध्या के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, संध्या अपने घर पर चारपाई पर लेटी थी। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह अचेत हो गई। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि संध्या पूरी तरह स्वस्थ थी और उसे पहले कोई बीमारी नहीं थी। उनका मानना है कि चारपाई पर लेटे समय किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया होगा, जिससे शरीर में जहर फैल गया और उसकी जान चली गई। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। संध्या नवाबगंज स्थित श्यामलाल इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा थी। वह पढ़ाई में होशियार बताई जा रही है। उसके आकस्मिक निधन से गांव और स्कूल में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 2 हजार जगहों पर होगा होलिका दहन:अच्छाई और सकारात्मकता का दिया जा रहा संदेश, शुभ मुहूर्त 6 से 9 बजे तक
    Next Article
    RSS कार्यालय कासगंज में होली मिलन समारोह:वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने साझा किया स्नेह, एक दूसरे को लगाया तिलक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment