Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 4 मिनट में 19,500 रुपये का लहंगा चोरी:महिला और साथी ने खरीदारी का बहाना बनाया, वारदात CCTV में कैद

    17 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक साड़ी सेंटर में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे चोरी की घटना सामने आई है। सुहाग साड़ी सेंटर से एक महिला और उसके साथी ने खरीदारी का बहाना बनाकर महज चार मिनट में 19,500 रुपये का लहंगा चुरा लिया। यह पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। यह मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र स्थित ट्रांस यमुना कॉलोनी के सी-ब्लॉक का है। पहले दुकान के बाहर रखे सामान को देखा, फिर अंदर आकर चोरी की दुकान मालिक अंसार अहमद पुत्र वजीर अहमद के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर की है। सीसीटीवी में दोपहर के समय 2:18 बजे पहले महरून रंग की शर्ट और कंधे पर गमछा डाले युवक दुकान के बाहर आता है। कुछ सेकंड बाद एक साड़ी पहनी महिला भी दुकान पर पहुंची। दोनों आरोपियों ने पहले दुकान के बाहर रखे सामान को देखने का नाटक किया। चार मिनट के अंतर 2:22 पर मौका मिलते ही उन्होंने हजारों रुपये कीमत का लहंगा चुरा लिया। वीडियो में युवक महिला के हाथ में लहंगा थमाता है, जिसे लेकर वह आगे बढ़ जाती है। उसके बाद पीछे-पीछे युवक भी तेज कदमों के साथ फरार हो जाता है। बैटरी रिक्शा से आए थे आरोपी, उसके ड्राइवर पर भी शक फुटेज में वारदात के बाद संदिग्धों की ओर से इस्तेमाल किया गया एक सफेद बैटरी ऑटो (नंबर UP80 JT 7605) भी नजर आया है। पीड़ित दुकान स्वामी को संदेह है कि ऑटो चालक भी चोरी की इस घटना में शामिल हो सकता है। दुकान स्वामी को शक है कि ऑटो चालक भी आरोपी महिला और युवक के साथ चोरी की वारदात में शामिल है। पीड़ित व्यापारी अंसार अहमद ने थाना एत्माद्दौला पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर चोरी हुए लहंगे की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ रेंज में 67 नई हिस्ट्रीशीट खुलीं:जून में चला 'ऑपरेशन HS', 773 हिस्ट्रीशीटर जेल में, डीआईजी ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
    Next Article
    दो बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ी:सर्पदंश की आशंका, गंभीर हालत में फिरोजाबाद से आगरा रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment