Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ रेंज में 67 नई हिस्ट्रीशीट खुलीं:जून में चला 'ऑपरेशन HS', 773 हिस्ट्रीशीटर जेल में, डीआईजी ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

    16 hours ago

    1

    0

    मेरठ रेंज में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जून माह में 'ऑपरेशन HS' चलाया गया। इस अभियान के तहत 67 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं और 773 हिस्ट्रीशीटरों को विभिन्न जेलों में निरुद्ध पाया गया। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अभियान की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी। जबकि हापुड़ में 1 नई हिस्ट्रीशीट खोली गई और 101 हिस्ट्रीशीटर जेल में निरुद्ध हैं। अभियान के दौरान मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जिलों में कुल 6846 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन और निगरानी की गई। रेंज के सभी हिस्ट्रीशीटरों का शत-प्रतिशत डेटा 'यक्ष ऐप' पर फीड कर दिया गया है। डीआईजी नैथानी ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि उप निरीक्षक स्तर से हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो अपराधी दोबारा सक्रिय मिलें, उनके खिलाफ तत्काल प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त, डीआईजी ने निर्देश दिए कि 10 या उससे अधिक मुकदमों वाले अपराधियों की हिस्ट्रीशीट अनिवार्य रूप से खोली जाए। साथ ही, सात या उससे अधिक मुकदमों वाले अपराधियों का भी चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, मेरठ में 13 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं और 268 हिस्ट्रीशीटर जेल में हैं। बुलंदशहर में सर्वाधिक 45 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं और 220 हिस्ट्रीशीटर जेल में मिले। बागपत में 8 नई हिस्ट्रीशीट और 184 हिस्ट्रीशीटर जेल में हैं, जबकि हापुड़ में 1 नई हिस्ट्रीशीट खोली गई और 101 हिस्ट्रीशीटर जेल में निरुद्ध हैं। डीआईजी ने यह भी निर्देश दिए कि 'यक्ष ऐप' पर हिस्ट्रीशीटरों के फोटो, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पहचान चिन्ह और आपराधिक इतिहास को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए। डेटा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सीओ और एसपी स्तर से रैंडम चेकिंग करने के आदेश भी दिए गए हैं। अभियान के दौरान पांच हिस्ट्रीशीटरों की मृत्यु होने पर उनकी हिस्ट्रीशीट समाप्त कर दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीमार पिता के सामने बेटी का बाल खींचकर पीटा, VIDEO:गोरखपुर में बाइक से टक्कर होने के बाद कार में हमला, एक गिरफ्तार
    Next Article
    आगरा में 4 मिनट में 19,500 रुपये का लहंगा चोरी:महिला और साथी ने खरीदारी का बहाना बनाया, वारदात CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment