Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 43°C पहुंचा तापमान, बाजार में भीड़ हुई कम:दोपहर में दोपहिया वाहन चालकों को परेशान कर रही गर्म हवा

    8 hours ago

    1

    0

    गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। दिन का तापमान 43°C के आसपास पहुंच गया है। वहीं, रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन में धूप चुभने लगी है। रविवार दोपहर में गर्मी ने लोगों के कदम थाम दिए। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजार पर इसका असर देखने को मिला। गर्दोमी की वजह से पहर के समय बाजारों में काफी कम खरीदार दिखे। सड़कों पर आवागमन भी काफी कम रहा। बता दें कि रात का तापमान सामान्य से 0.5°C अधिक है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.9°C और न्यूनतम तापमान 23.2°C रहा। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.1°C था। यानि 24 घंटे में रात के तापमान में 0.9°C की गिरावट दर्ज की गई। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… गर्मी झेलने के लिए रहिये तैयार गर्मी झेलने के लिए तैयार रहिये। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को दिन का तापमान 0.7°C अधिक रहा। 12 अप्रैल से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि पिछले 5 सालों में भी इन दिनों लगभग ऐसा ही मौसम रहा है। वर्ष 2022 से 2026 के बीच 18 अप्रैल को सबसे अधिक गर्मी 2022 को ही थी। 18 अप्रैल 2022 को अधिकतम तापमान 44.1°C रहा था। जबकि इस समयावधि में इस डेट को सबसे अधिक गर्म रात 2025 को रही थी। 18 अप्रैल 2025 को न्यूनतम तापमान 25.7°C पहुंच गया था। इस साल भी गर्मी झेलने के लिए तैयार रहिये। दिन में धूप चुभने लगेगी। लोग गर्मी से परेशान हो सकते हैं। हालांकि रात के तापमान में अभी उतार-चढ़ाव जारी है। देखें पिछले 5 साल में 18 अप्रैल को तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिन में हल्की हवा चल सकती है। दिन में मौसम साफ रहेगा, तेज धूप निकलेगी। 21 अप्रैल तक दिन का तापमान 45°C से अधिक पहुंच सकता है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- लोकसभा में द्रौपदी के चीरहरण जैसा बर्ताव हुआ:सपा के पास पाप धुलने का मौका था, आधी आबादी माफ नहीं करेगी
    Next Article
    बर्रा में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पत्नी के मायके जाने से नाराज था, मनाने गया, लेकिन बीवी नहीं लौटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment