Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्रा में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पत्नी के मायके जाने से नाराज था, मनाने गया, लेकिन बीवी नहीं लौटी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में पत्नी के अलग रहने से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बर्रा थाना क्षेत्र के विश्व बैंक निवासी 30 वर्षीय रोशन लाल प्राइवेट नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक, पत्नी किरण से विवाद के चलते दोनों कई सालों से अलग रह रहे थे। करीब छह माह से पत्नी मायके में थी और वापस आने को तैयार नहीं थी। मनाने गया, लेकिन नहीं लौटी पत्नी भांजे ने बताया कि रोशन कई बार पत्नी को मनाने गया, लेकिन वह नहीं लौटी। इसी बात को लेकर वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था और तलाक की प्रक्रिया भी चल रही थी। रात में खाना खाकर कमरे में गया, सुबह लटका मिला शव शनिवार रात ड्यूटी से लौटकर रोशन ने खाना खाया और कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आने पर मां राजवती उसे जगाने पहुंचीं। दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो रोशन का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना पर बर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और पत्नी अलग रह रही थी। युवक उसे कई बार लेने गया, लेकिन वह नहीं लौटी। इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 43°C पहुंचा तापमान, बाजार में भीड़ हुई कम:दोपहर में दोपहिया वाहन चालकों को परेशान कर रही गर्म हवा
    Next Article
    जालौन में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकली:हजारों लोग हुए शामिल, 'ब्राह्मण एकता' के नारे गूंजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment