Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 48 घंटे बाद आंधी और बारिश का अलर्ट:आज से दो दिन बढ़ा रहेगा तापतान, 34.6°C तक पहुंचा अधिकतम पारा

    2 hours ago

    1

    0

    पिछले 5 दिनों से चल रहीं हवाएं थम गई हैं। आज से दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मगर, 19 मार्च के बाद एक बार फिर से आगरा का मौसम पलटेगा। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट किया है। पिछले दिनों चल रही हवा के चलते दिन का तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन सोमवार दोपहर बाद ही हवाएं थम गईं, जिसके बाद अधिकतम तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में 3.6°C की बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान जहां 31°C था वहीं, सोमवार को बढ़कर 34.6°C पर आ गया। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… मंगलवार को सुबह का मौसम मंगलवार सुबह से ही मौसम खुला हुआ है। सुबह से ही धूप निकल रही है। हवा थमी हुई। मौसम खुला रहने के कारण धूप में भी गर्माहट है। दिन में तेज धूप रहेगी। सुबह का तापमान लगभग 18°C रहा। पिछले 5 सालों में इन दिनों मौसम वर्ष 2022 से 2026 के बीच 16 मार्च को तापमान लगभग ऐसा ही रहा है। इस समयावधि में इस डेट को सबसे अधिक अधिकतम तापमान वर्ष 2022 को रहा था। 16 मार्च 2022 को अधिकतम तापमान 37.3°C पर पहुंच गया था। देखें पिछले 5 साल में 16 मार्च को तापमान की स्थिति पूर्वानुमान मंगलवार को दिन में धूप निकलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम तापमान 18°C रह सकता है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    EX.MP धनन्जय के हमलावर MLA अभय आज कोर्ट में तलब:वाराणसी में पूर्व सांसद पर 24 साल पहले चली थी गोलियां, कचहरी के सबसे पुराने केस की सुनवाई
    Next Article
    भाजपा फिरोजाबाद जिला कार्यकारिणी घोषित:कई पुराने पदाधिकारियों को मिली दोबारा जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment