Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:तीन की हालत गंभीर, ओवरस्पीडिंग के चलते हुआ था हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल पांच लोगों में दो युवकों की मौत देर रात हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर उस समय हुआ, जब एक अपाचे और स्पेंडर बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली भेजा गया। घायलों में आशिफ पुत्र अज्ञात, निवासी अमेठी, निर्मल पुत्र नीरज, निवासी गड़ासा थाना पिसावा, राहुल पुत्र राम गुलाम, निवासी मारिया मिश्रिख, सलमान पुत्र अज्ञात, निवासी गड़ासा मिश्रिख और राजा राम पुत्र रघुनंदन शामिल थे। चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात आशिफ और निर्मल ने दम तोड़ दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को वजह माना जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में गहराया गैस संकट, कमर्शियल गैस की ज्यादा समस्या:होटल-ढाबे प्रभावित, लोग लकड़ी-उपलों से जला रहे चूल्हा
    Next Article
    भाजपा कार्यकारिणी में आधी आबादी को नहीं मिली पूरी जगह:बुलंदशहर में 23 घोषित पदों में सिर्फ 3 महिला नेता, 44 सदस्यीय समिति में 8 को जगह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment