Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में गहराया गैस संकट, कमर्शियल गैस की ज्यादा समस्या:होटल-ढाबे प्रभावित, लोग लकड़ी-उपलों से जला रहे चूल्हा

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद में गैस सिलेंडरों की किल्लत से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विशेषकर, व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की अनुपलब्धता के कारण होटल और ढाबा संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई होटलों में गैस खत्म होने के बाद अब चाय-नाश्ता और भोजन लकड़ी व कोयले के चूल्हों पर बनाया जा रहा है। जिले की गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई दिनों से सिलेंडर की आपूर्ति अनियमित बनी हुई है, जिससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। होटल और ढाबा संचालकों ने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति मे ज्यादा समस्या आ रही है। घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग नियमों के तहत प्रतिबंधित है, जिससे उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। संचालकों का कहना है कि लकड़ी और कोयले पर खाना बनाना महंगा होने के साथ-साथ अधिक समय लेता है, जिससे ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई है। गैस की इस किल्लत का असर अब आम घरों तक भी पहुंच गया है। जिले के कई गांवों और कस्बों में लोग खाना बनाने के लिए लकड़ी, कोयला और उपलों का उपयोग करने को मजबूर हैं। बाजारों में उपलों की मांग में अचानक वृद्धि हुई है, और लोग इन्हें पहले से अधिक मात्रा में खरीद रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि समय पर गैस न मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। वैकल्पिक ईंधन के उपयोग से न केवल खर्च बढ़ा है, बल्कि असुविधा भी हो रही है। होटल व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से तत्काल गैस आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। लोगों का कहना हैं यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आम जनता के साथ-साथ छोटे व्यवसायों पर भी इसका गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में महिला की मौत:ननद और 3 साल के भांजे की हालत गंभीर; हाईवे पर पैदल जा रहे थे तीनों
    Next Article
    सीतापुर में दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:तीन की हालत गंभीर, ओवरस्पीडिंग के चलते हुआ था हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment