Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 5 दिन बाद मिला लापता तोता:शहर में 50 हजार रुपए इनाम के लगवाए गए थे लापता के होर्डिंग

    14 hours ago

    1

    0

    आगरा के बोदला निवासी अधिवक्ता का 13 जुलाई से लापता तोता माऊ आखिरकार मिल गया है। तोते के लापता होने पर अधिवक्ता की ओर से बडे़-बडे़ होर्डिंग लगवाए गए थे। पता बताने वाले या तोते को तलाशने वाले को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई थी। दैनिक भास्कर को वकील सुनील कुमार (50) ने शनिवार को बताया, '5 दिन पहले तोता 'माऊ' मेरे कंधे पर बैठा था। तभी तेज हवा चली तो वह डरकर उड़ गया। तब से वापस नहीं आया।' उन्होंने बताया, ‘हमने उसे हर जगह तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। उसके जाने से बेटा-बेटी बहुत उदास हैं। वे उसे याद करके रो रहे हैं। बेटी ने खाना भी छोड़ दिया है। इसलिए हमने होर्डिंग लगवाई है।’ वकील बोले- मुझे पापा और पत्नी को मम्मी कहता था शहर की आवास विकास कान्हा जी रेजीडेंसी में रहने वाले सुनील सिंह इनकम टैक्स के वकील हैं। परिवार में पत्नी ममता सिंह और दो बच्चे, सृष्टि और अभिनव हैं। सुनील सिंह ने बताया कि एक साल पहले घर के पास पेड़ टूटने पर उन्हें तोते का एक बच्चा मिला था। उसे उन्होंने पाल लिया। उसका नाम 'माऊ' रखा। वह मेरे परिवार के सदस्य की तरह है। मुझे 'पापा' और पत्नी को 'मम्मी' कहता था। अपना नाम भी बताता था। कई बार मैं उसे अपने दफ्तर भी ले जाता था। रिश्तेदारी में कोई फंक्शन हो या कहीं बाहर जाना हो, वह हमेशा साथ जाता था। उसने कभी किसी को परेशान नहीं किया। सुनील सिंह ने माऊ की तलाश के लिए शहर में बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगवाई हैं। सुनील सिंह ने माऊ की तलाश के लिए शहर में बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगवाई हैं। ‘मेरे कंधे से उड़कर गया, फिर नहीं लौटा’ उन्होंने बताया- 13 जुलाई को हमारी कॉलोनी में काम चल रहा था। शाम करीब साढ़े 4 बजे माऊ मेरे कंधे पर बैठा था। तभी अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा चलने लगी और वह उड़कर आवास विकास सेक्टर-4 की ओर चला गया। मैं उसके पीछे-पीछे गया, लेकिन वह नहीं मिला। सुनील सिंह ने बताया कि जब से होर्डिंग लगवाई है, लोगों के लगातार कॉल आ रहे हैं। 50 से ज्यादा लोग फोन कर चुके हैं। कोई कहता है कि उससे अच्छा तोता दे देंगे, 50 हजार रुपए दे दो। लेकिन मुझे कोई दूसरा तोता नहीं चाहिए। मुझे अपना खोया हुआ माऊ ही चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनियंत्रित ट्रैक्टर भीड़ में घुसा, जलेबी का ठेला रौंदा:अमरोहा में युवक की मौत, ढवारसी कस्बे में हादसा; गर्म तेल गिरने से महिला झुलसी
    Next Article
    मुरादाबाद में शिक्षक संघ की बैठक:प्रत्याशी डॉ. सुनीत गिरी बोले- शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर करें मतदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment