Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में शिक्षक संघ की बैठक:प्रत्याशी डॉ. सुनीत गिरी बोले- शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर करें मतदान

    14 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की बैठक रविवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में हुई। बैठक में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संगठन के प्रत्याशी डॉ. सुनीत गिरी ने शिक्षकों से एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सभी को संगठित रहना होगा और किसी भी राजनीतिक दल के भ्रमजाल में नहीं फंसना चाहिए। बैठक में शिक्षकों ने डॉ. सुनीत गिरी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों के नियमित वेतन, सेवा नियमावली लागू कराने और कल्याण बोर्ड के गठन को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। वित्तविहीन शिक्षकों के मुद्दे उठाए मुख्य वक्ता डॉ. सुनीत गिरी ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय के बजाय कोषागार से नियमित वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक सेवा नियमावली लागू कराना और उनके लिए कल्याण बोर्ड का गठन उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। संगठन की मजबूती पर दिया जोर बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से संगठन के प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार पाठक ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री पुष्पेश मिश्र ने किया। बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद बैठक में गुलज़ारी सिंह, अफजाल अहमद, रईस अहमद, मयंक त्यागी, संजय शर्मा, विजय पाल सिंह, प्रीति अग्रवाल, आफताब आलम, मधुबाला त्यागी, ग्रंथ सिंह, सलिल मोहन, अनिल चौहान और महेंद्र सिंह समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान वित्तविहीन शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 5 दिन बाद मिला लापता तोता:शहर में 50 हजार रुपए इनाम के लगवाए गए थे लापता के होर्डिंग
    Next Article
    कान पकड़कर उठक-बैठक करने वाले SDM ने आधी सैलरी मांगी:जालौन से प्रमुख सचिव को लेटर लिखा, कहा- मेरा ट्रांसफर दूसरे राज्य में कर दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment