Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम:दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट, गुरुवार सुबह से खिली धूप

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में गुरुवार सुबह से धूप खिली हुई है, लेकिन मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान करीब 0.9 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 अक्टूबर तक आसमान साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान आंधी या बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आसमान साफ रहने से दिन में धूप के कारण गर्मी बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, हवा चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। दूसरी ओर, अक्टूबर में अब तक सामान्य से 55 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 1 से 21 अक्टूबर के बीच सामान्य 18.4 मिमी के मुकाबले केवल 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट मौसम में बदलाव के बीच रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस पर था, जोकि बुधवार को गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके चलते सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। वहीं, रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को यह 17.7 डिग्री सेल्सियस पर था। मौसम के इस बदलाव से सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना हुआ है। 27 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगरा में 27 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान आंधी या बारिश के आसार नहीं हैं। आसमान साफ रहने से दिन में धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, हालांकि रात के समय इसमें बदलाव संभव है। अक्टूबर के 20 दिनों में सामान्य से 55% कम बारिश मानसून के दौरान कम बारिश के बाद अक्टूबर में भी बारिश का आंकड़ा खास नहीं सुधरा है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 21 अक्टूबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 18.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 55 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूरे मानसून सीजन में सामान्य से 3.1 मिमी कम बारिश आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी है। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश सामान्य से कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में अब तक बारिश की कमी बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में प्रभु श्रीराम ने उतारी मां दुर्गा की आरती:दशहरा के बाद बसंतपुर तिराहे पर हुआ राघव शक्ति मिलन, जयकारों से गूंजा पूरा शहर
    Next Article
    गोरखपुर विसर्जन में करंट से 3 भाइयों की मौत:छिन गया बुढ़ापे का सहारा, सूनी हो गई गोद, सड़क पर चीख-चीखकर रोया परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment