Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi AQI 233 दर्ज, न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

    4 hours from now

    1

    0

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से कम है। वहीं, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 233 दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पालम में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। रिज में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है, जबकि आयानगर में यह 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 1.1 डिग्री कम है।आईएमडी ने दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार सुबह नौ बजे एक्यूआई 233 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2028 में ट्रंप का उत्तराधिकारी कौन? जेडी वेंस को समर्थन देने पर नहीं खोले पत्ते, सस्पेंस बरकरार
    Next Article
    Bhubaneswar में विसर्जन पर DJ बजाया तो दुर्गा पूजा समितियों पर दर्ज होगा आपराधिक केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment