Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Doha में चार देशों ने साइन किया Badr रक्षा समझौता, साथ आए Pakistan और Turkiye

    5 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने रक्षा सहयोग बढ़ाने और अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए बुधवार को दोहा में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ‘बद्र सहमति पत्र’ पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, तुर्किये के उनके समकक्ष यासर गुलेर, कतर के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा राज्य मंत्री शेख सऊद बिन अब्दुलरहमान और इंडोनेशिया के उप रक्षा मंत्री यूसुफ जौहारी ने हस्ताक्षर किए। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बद्र समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।यह समझौता ‘बद्र’ नाम से जाना जाता है, जो आधुनिक सऊदी अरब में उस स्थान के नाम पर रखा गया प्रतीत होता है, जहां शुरुआती मुस्लिम समुदाय और मक्का के कबीलों के बीच पहली बड़ी सैन्य लड़ाई हुई थी। यह घटनाक्रम अगस्त में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के कुछ महीने बाद हुआ है। मक्का समझौते के तहत इसमें शामिल किसी एक देश पर हमले को सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों पर हमला माना जाएगा।कतर के रक्षा मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “संयुक्त सहयोग को मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाले कदम के तहत कतर की राजधानी में ‘बद्र’ बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    Saudi Arabia के दम्माम में King Fahd Airport पर हमला, एक नागरिक की मौत और 8 घायल
    Next Article
    Jamnagar Refinery पहुंचे US विदेश मंत्री Marco Rubio, Vantara और ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स का किया मुआयना

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment