Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में अज्ञात वाहन से टक्कर, युवक की मौत:बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार, 3 घायलों की हालत गंभीर

    1 hour ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में उसायनी-जलेसर मार्ग पर जरौली कट पुल के ऊपर गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन में पीछे से तेज टक्कर लगने के बाद किआ सोनेट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। पुलिस के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब चार बजे किआ सोनेट कार संख्या यूपी 83 बीजेड 6126 उसायनी से जलेसर रोड की ओर जा रही थी। जरौली कट पुल के ऊपर कार किसी अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे में उलाऊ के रहने वाले मनोज की मौत हो गई। वहीं, राजकुमार पुत्र मनोज, आदित्य प्रताप पुत्र जितेंद्र सिंह और मोना उर्फ रामप्रकाश पुत्र हरनाम सिंह, निवासी अलावलपुर, थाना टूंडला घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को 108 और एनएचएआई की एंबुलेंस से उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाने के लिए क्रेन बुलवाई गई, ताकि यातायात सुचारु कराया जा सके। इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में BJP नेता मिश्री लाल राजपूत पर FIR:जमीन पर कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
    Next Article
    श्रद्धा दुबे समेत 3 आरोपी आज लखनऊ आएंगे:नागपुर से सड़क मार्ग से ला रही STF, दोपहर तक पहुंचने की संभावना; कोर्ट में होगी पेशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment