Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा अनावरण समारोह:301वीं जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो घंटे देर से कार्यक्रम में शामिल हुए

    14 hours ago

    1

    0

    आगरा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, लोकमाता अहिल्याबाई वास्तव में जन-जन की माता थीं। उनके हृदय में प्रत्येक व्यक्ति के प्रति संवेदना थी। वे भली-भांति समझती थीं कि शासन के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में किस प्रकार सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उनका जीवन और उनका सुशासन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब हम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती और उनके जीवन का स्मरण करते हैं, तब शासन-प्रशासन से जुड़े सभी लोगों को उनके आदर्शों से प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलता है। अहिल्याबाई होल्कर का शासन तीन शताब्दियों बाद भी प्रेरित करता है। उनसे आज की सरकारों के जन प्रतिनिधियों को भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। ऐसा शासन हो जिसमें सत्य हो, न्याय हो, संवेदना हो। आज के राजनेताओं को माता अहिल्याबाई होल्कर से शासन चलाने की प्रेरणा मिलती है। उनको भी मार्गदर्शन मिलता है। लोकसभा अध्यक्ष एत्मादपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर गौरव पर्व में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया। अपने निर्धारित कार्यक्रम दोपहर के 2:00 बजे से करीब दो घंटे की देरी से शाम 04:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। 3 तस्वीर देखिए… पूजा पाल बोलीं- अतीक ने मुझे बसपा से निकलवाया, सीएम योगी ने मिट्‌टी में मिलाया सपा से निष्कासित विधायक और भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा को सम्मानित किया गया। पूजा पाल ने कहा, बसपा सरकार में अतीक अहमद ने मुझे पार्टी से निकलवाया। सपा में आने पर भी मुझे साथ नहीं मिला। अखिलेश यादव भी झूठ बोले। अतीक के मरने के बाद उसका समर्थन किया। इसलिए जब सीएम योगी ने अतीक को मिट्टी में मिलाया, तब मैंने भाजपा ज्वाइन की। इस पार्टी ने राजू पाल को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। कार्यक्रम के पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आवासीय भवन में व्यावसायिक उपयोग करने पर 9 को नोटिस:GDA ने की जांच; शमन मानचित्र दाखिल न करने पर किया जाएगा सील
    Next Article
    सांसद करणभूषण सिंह की बेटी को निशानेबाजी में सिल्वर मेडल:गोंडा के जय सिंह को भी रजत पदक, बेटे-भांजे ने भी हासिल किया स्थान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment