Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आवासीय भवन में व्यावसायिक उपयोग करने पर 9 को नोटिस:GDA ने की जांच; शमन मानचित्र दाखिल न करने पर किया जाएगा सील

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से लगातार दूसरे दिन भी आवासीय भवनों में व्यावसायिक उपयोग की जांच की गई। देवरिया बाईपास रोड के किनारे बुद्ध विहार कालोनी में बने भवनों में व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने 9 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। उनसे शमन मानचित्र पास कराकर भवन को व्यावसायिक उपयोग के लिए अनुमोदित कराने को कहा गया है। शमन न कराने पर भवन को सील कर दिया जाएगा। प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, हॉस्टल आदि में जांच के साथ ही बुद्ध विहार योजना में उन भवनों की जांच भी की थी, जहां आवासीय मानचित्र पर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। सोमवार को 10 लोगों को नोटिस जारी किया गया था। दो दिन में 19 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। प्राधिकरण की ओर से ऐसे भवन एवं भू स्वामियों को चेतावनी दी गई है कि आवासीय भू उपयोग के विरुद्ध संचालित किए जा रहे शोरूम, व्यावसायिक दुकानों और होटलों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण का कहना है कि बिना वैध भू उपयोग परिवर्तन के आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को संचालित करने से स्थानीय बुनयादी ढांचे पर दबाव पड़ता है। यह विकास प्राधिकरण के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन भी है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बातया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण, स्वीकृत मानचित्र के विपरीत उपयोग एवं भवन मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:आर्थिक तंगी पर पति से विवाद के बाद उठाया कदम, मायके पक्ष ने लगाए आरोप
    Next Article
    आगरा में अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा अनावरण समारोह:301वीं जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो घंटे देर से कार्यक्रम में शामिल हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment