Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद करणभूषण सिंह की बेटी को निशानेबाजी में सिल्वर मेडल:गोंडा के जय सिंह को भी रजत पदक, बेटे-भांजे ने भी हासिल किया स्थान

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 49वीं यूपी राज्य शॉटगन (ट्रैप) प्रतियोगिता नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आज 30 जून मंगलवार को देर शाम 5.30 बजे समाप्त हो गई यह प्रतियोगिता 21 जून से चल रही थी। इस प्रतियोगिता में कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह की बेटी कामाक्षी सिंह ने रजत पदक जीता। गोंडा के जय सिंह ने भी पुरुष वर्ग में रजत पदक हासिल कर उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में सांसद करण भूषण सिंह के पुत्र अमर्थ भूषण सिंह ने पांचवां स्थान प्राप्त किया, उन्होंने कुल 12 अंक हासिल किए। उनके भांजे अथर्व सिंह को 11 अंकों के साथ छठा स्थान मिला। महिला वर्ग में कामाक्षी सिंह ने रजत पदक जीतकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस प्रतियोगिता में भाजपा नेता पप्पू सिंह सिधौटी के पुत्र जय सिंह भी शामिल थे, जिन्होंने पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इलाहाबाद के कार्तिकेय प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।जय सिंह और कामाक्षी सिंह भविष्य में ज़ोन स्तर और अन्य ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिताओं में गोंडा का प्रतिनिधित्व करेंगे। सांसद करण भूषण सिंह स्वयं एक राष्ट्रीय स्तर के ट्रैप शूटर हैं। उन्होंने गोंडा-अयोध्या हाईवे पर परसापुर के पास नंदिनी नगर शूटिंग रेंज भी स्थापित की है, जहाँ वे बच्चों को प्रशिक्षण देते हैं। करण भूषण सिंह ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बच्चे धीरे-धीरे सफलता हासिल कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनका बेटा और भांजा भी अगली प्रतियोगिताओं में पदक जीतेंगे। हमारा बेटा और भांजा दोनों अभी धीरे-धीरे प्रतियोगिता में सीख रहे हैं जल्द ही वह भी अपना नाम करेंगे लेकिन मेरी बेटी बहुत कुछ इस प्रतियोगिता में सीख चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा अनावरण समारोह:301वीं जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो घंटे देर से कार्यक्रम में शामिल हुए
    Next Article
    दो आईपीएस हुए रिटायर्ड:डीजीपी ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, बोले- अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment