Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:आर्थिक तंगी पर पति से विवाद के बाद उठाया कदम, मायके पक्ष ने लगाए आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में शहर कोतवाली क्षेत्र के गौशाला मकसूदपुरा मोहल्ले में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले की जांच की जा रही है। गौशाला मकसूदपुरा निवासी 25 वर्षीय सुनीता पत्नी ऋतिक की शादी जून 2023 में हुई थी। शादी को अभी करीब दो साल ही हुए थे। सुनीता की एक दो साल की बेटी भी है। परिवार के अनुसार पति ऋतिक मजदूरी कर घर का खर्च चलाता है। पति ऋतिक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह आर्थिक तंगी को लेकर पत्नी सुनीता से मामूली कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह अपने काम पर चला गया। दोपहर करीब ढाई बजे जब वह वापस घर लौटा तो दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सुनीता कपड़े के फंदे से लटकी हुई मिली। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आनन-फानन में सुनीता को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कमरे की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिवार के लोगों से भी पूछताछ की है। वहीं, मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायके पक्ष का आरोप है कि बेटी को परेशान किया जाता था। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मायके पक्ष के आरोपों को भी जांच में शामिल कर लिया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने बताया कि एक महिला को पुलिस और परिजन मृत अवस्था में लेकर आए थे। मेडिकल परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा नगर निगम की जनसुनवाई में मिली 12 शिकायतें:2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण-सफाई के मामले छाए
    Next Article
    आवासीय भवन में व्यावसायिक उपयोग करने पर 9 को नोटिस:GDA ने की जांच; शमन मानचित्र दाखिल न करने पर किया जाएगा सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment