Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बच्चे के नामकरण में पति-पत्नी के बीच मारपीट:पति घर से लापता, चिट्‌ठी में लिखा- ऐसे लोगों के कारण लड़के मर जाते हैं

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बच्चे के नामकरण संस्कार में पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी की पिटाई लगाई। इसके बाद मायके वालों ने घर में घुसकर पति को पीटा। घटना के बाद अब पति लापता हो गया है। उसने घर पर चिट्‌ठी छोड़ी है। इसमें लिखा है कि मुझे मार डालो या पत्नी को सजा दिलाओ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। सीता नगर निवासी अभिषेक ठाकुर की शादी डेढ़ साल पहले मोती बगीची, लंगड़े की चौकी निवासी वंशिका सिकरवार के साथ हुई थी। वह प्राइवेट नौकरी करता है। वंशिका ने 21 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। वंशिका का आरोप है कि अभिषेक अक्सर नशे में मारपीट करता है, कई बार पंचायतें भी हुई हैं। गुरुवार शाम नामकरण पर बातचीत के दौरान कहासुनी हुई। अभिषेक ने लात-घूंसों और चप्पल से पीटा, जिससे उसके टांके खुल गए। वह गंभीर घायल हो गई। वंशिका की सूचना पर उसके मायके पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। मायके पक्ष पर मारपीट का आरोप वहीं अभिषेक के पिता जितेंद्र भदौरिया ने बताया कि बेटे और बहू के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि वंशिका ने अपने पिता विक्रम सिंह और भाई वंश को फोन कर दिया। वे शाम करीब पांच बजे कार से आए और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए। उन्होंने अभिषेक को अकेला देखकर उसकी पिटाई की। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने इस पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज की है। चिट्‌ठी छोड़कर पति लापता अभिषेक शुक्रवार तड़के टेबल पर एक चिट्ठी छोड़कर लापता हो गया। चिट्ठी में उसने लिखा है कि मुझे मार दो या न्याय दिलाओ। ऐसे लोगों की वजह से ही लड़के मर जाते हैं या मार दिए जाते हैं। मेरे बच्चों को मेरी मां को दिया जाए। मैं न्याय चाहता हूं। पत्नी वंशिका आए दिन गृहकलह करती है। उसके मायके पक्ष के लोग 11 जुलाई 2024 से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। गुरुवार को उसके और उसके माता-पिता के साथ मारपीट की गई और सोने-चांदी के आभूषण भी ले गए। उसने न्याय की मांग करते हुए लिखा है कि उसके हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया गया है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी का AI वीडियो वायरल किया, युवक पर FIR:मारपीट और पानी में फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
    Next Article
    रुदौली में ट्रेन की चपेट से शख्स की मौत:रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment