Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में चेयरमैन-प्रधान गुटों में खूनी संघर्ष:बाइक विवाद पर हुआ हमला, सफाई कर्मचारियों ने थाने का घेराव किया

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के रुरिया घुरिया गांव में नगर पंचायत चेयरमैन डीके गुप्ता और ग्राम प्रधान कालीचरन के गुटों के बीच बाइक विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। शनिवार को चेयरमैन के समर्थन में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना की शुरुआत बीते गुरुवार को गायत्री ऑटो मोबाइल एजेंसी से हुई थी। चेयरमैन के ममेरे भाई और फाइनेंस मैनेजर श्यामू गुप्ता ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान कालीचरन ने एक्सीडेंटल बाइक ठीक कराने को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। जब इसकी शिकायत चेयरमैन डीके गुप्ता से की गई, तो प्रधान ने उन्हें फैसले के लिए गांव बुलाया। चेयरमैन के गांव पहुँचते ही प्रधान कालीचरन, उनके भतीजे विपिन, धर्मेंद्र और लगभग एक दर्जन अन्य लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में श्यामू गुप्ता, रंजीत, अबरार और रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने चेयरमैन की कार को भी ईंट-पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच, ग्राम प्रधान कालीचरन ने भी शुक्रवार को चेयरमैन डीके गुप्ता सहित दो नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रधान का आरोप है कि चेयरमैन ने बाहरी लोगों के साथ गांव आकर उनके और उनके परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शनिवार सुबह इस मामले ने नया मोड़ ले लिया, जब बिलसंडा नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। कर्मचारियों ने काम बंद कर थाने का घेराव किया और चेयरमैन डीके गुप्ता के साथ हुई मारपीट के विरोध में नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों ने प्रधान कालीचरन और उनके साथियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ प्रगति चौहान और नगर पंचायत की ईओ मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने आक्रोशित कर्मचारियों को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। थाना अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अमेरिका में तैयारी, करोड़ों की नौकरी छोड़ UPSC जॉइन करेंगे':लखनऊ के मेधावियों की कहानी, वनज पढ़ाई के दौरान ही यूथ आइकॉन बने
    Next Article
    बरेली में फिर गरजने लगा बुलडोजर:कोहड़ापीर से धर्मकांटे तक 60 दुकानों पर चलेगा निगम का डंडा, विरोध के बीच शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment