Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री का मथुरा दौरा, गोस्वामियों का किया गया नजरबंद:श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करेंगे, ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड मीटिंग की करेंगे अध्यक्षता

    1 hour ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा दौरे पर रहेंगे। वह यहां ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 8 वीं बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। एक घंटे तक मीटिंग करने के बाद मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा रसोई जायेंगे। यहां से उनका काफिला श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचेगा। जहां वह भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करेंगे। गोस्वामियों और सपा नेता को किया गया नजरबंद सीएम योगी के आगमन से पहले बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण का विरोध करने वाले सेवायत गोस्वामियों के घर पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। सेवायत नीलम गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी, राधा मिश्रा, रेनू गोस्वामी के घर पर पुलिस तैनात है। दोपहर 2:10 बजे पहुंचेंगे वृंदावन मुख्यमंत्री के मथुरा आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री शनिवार को आगरा में यथार्थ अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से दोपहर 2:10 बजे वृंदावन के पवनहंस हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बांके बिहारी कॉरिडोर पर कर सकते हैं मंथन मुख्यमंत्री ब्रज तीर्थ विकास परिषद की आठवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री स्वयं उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं इसलिए इस बैठक को ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह बैठक वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान परिसर में बने यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण के सभागार में होगी। बैठक में ब्रज क्षेत्र के विकास कार्यों तीर्थ स्थलों के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के विषयों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही बांके बिहारी कॉरिडोर और बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर भी मुख्यमंत्री मंथन कर सकते हैं। अधिकारीयों ने की मीटिंग मुख्यमंत्री वृंदावन में बनाए गए पर्यटन थाना और एक नए हॉल का फीता काटकर उद्घाटन भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय एवं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा शुक्रवार देर शाम संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए हेलीपेड स्थल, गीता शोध संस्थान स्थित यीडा क्षेत्रीय कार्यालय, अन्नपूर्णा रसोई तथा श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में समस्त प्रकार की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया। मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री केमथुरा में भ्रमण के दृष्टिगत सभी संभावित रूट पर बेहतर साफ-सफाई रहे। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर में साज सज्जा की जाए। मुख्यमंत्री के संभावित उद्बोधन के दृष्टिगत तैयारियां की जाए, इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को एक जगह बैठने हेतु सुगम व सुरक्षित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे पवन हंस हेलीपेड से हेलीकॉप्टर के जरिये लखनऊ के लिए रवाना हो जायेंगे। मुख्यमंत्री के मथुरा -वृन्दावन आगमन पर डायवर्जन प्लान प्रतिबंधित मार्ग 1. वृन्दावन कट , पानीगांव से वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के भारी,कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे 2. पानीगांव चौराहा से सौ-सैया वृन्दावन की ओर वीआईपी मूवमेन्ट के समय भारी,कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे 3. होटल थ्री सीजन से पानीघाट,सौ-सैया तिराहा की तरफ वाहन वीआईपी मूवमेन्ट के समय प्रतिबंधित रहेंगे 4. पानीघाट तिराहा (यमुना पुल) से पवन हंस हैलीपैड वृन्दावन की ओर वीआईपी मूवमेन्ट के समय वाहन प्रतिबंधित रहेंगे 5. सौ-सैया तिराहा से पवनहंस हैलीपेड की ओर वाहन वीआईपी मूवमेन्ट के समय प्रतिबंधित रहेंगे 6. केशवधाम यूटर्न से सौ-फुटा तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन वीवीआपी मूवमेन्ट के समय प्रतिबंधित रहेंगे 7. वीआईपी मूवमेन्ट के समय मल्टीलेवल पार्किंग से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रेम मन्दिर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे 8. वीआईपी मूवमेन्ट के समय परिक्रमा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे 9. चामुण्डा कट से परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन वीवीआपी मूवमेन्ट के समय प्रतिबंधित रहेंगे 10. कैलाश नगर चौराहा से वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के वाहन वीवीआपी मूवमेन्ट के समय प्रतिबंधित रहेंगे 11. चुंगी चौराहा से सौ-सैया की ओर भारी ,कॉमर्शियल , ट्रैक्टर आदि प्रतिबंधित रहेंगे 12. मिर्जापुर धर्मशाला से अटल्ला सौ-सैया तिराहा की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे डायवर्जनः- 1. छटीकरा से वृन्दावन होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कॉमर्शियल व भारी वाहन छटीकरा से एनएच-19 होते हुए मथुरा वरेली हाइवे होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गनतव्य को जा सकेंगे 2. गोकुल रेस्टोरेन्ट व मसानी चौराहा से वृन्दावन होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे की ओर जाने वाले कॉमर्शियल व भारी वाहन गोकुल रेस्टोरेन्ट से एनएच-19 से मथुरा वरेली हाइवे होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए अपन गनतव्य को जा सकेंगे 3. यमुना एक्सप्रेस – वे वृन्दावन कट से वृन्दावन होते हुए एचएच -19 को जाने वाले कॉमर्शियल व भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस – वे राया कट से मथुरा बरेली हाइवे होते हुए एनएच-19 से अपने गनतव्य को जा सकेंगे पार्किंग व्यवस्था – 1. जयपुर मन्दिर में सरकारी वाहन पार्क किये जायेंगे 2. गीता शोध संस्थान में केवल अधिकारीयों के वाहन पार्क किये जायेंगे 3. पुलिस,प्रसाशन के वाहन दारुख,टीएफसी पार्किग में पार्क किये जायेंगे
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में देर रात पुलिस ने व्यापारियों का धरना हटाया:आवास विकास कार्यालय के सामने बैठे थे सेंट्रल मार्केट के व्यापारी, ध्वस्तीकरण का विरोध कर रहे थे
    Next Article
    UPUMS सैफई में क्लबफुट प्रबंधन पर कार्यशाला:पोंसेटी तकनीक से 95 प्रतिशत मामलों में बिना ऑपरेशन इलाज संभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment