Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में भाई ने बहन को मारी गोली:पीठ में फंसी, ICU में भर्ती; किचन में खाना बना रही थी

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में मंगलवार रात एक युवक ने अपनी सगी बहन को गोली मार दी। घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे की है। उस समय युवती घर के किचन में खाना बना रही थी। तभी उसका बड़ा भाई राहुल कुमार वहां पहुंचा और उस पर गोली चला दी। गोली युवती की पीठ में लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया है। गोली अभी भी उसकी पीठ में फंसी हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवती के पिता कृपाल सिंह ने ट्रांस यमुना थाने में तहरीर देकर बेटे राहुल कुमार पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परिवार में कई दिनों से विवाद चल रहा था और पहले भी जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राहुल कुमार, सुमेर सिंह और राजकुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किचन में खाना बनाते समय मारी गोली पीड़िता के पिता कृपाल सिंह टेढ़ी बगिया के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी अविवाहित बेटी देवी कुमारी घर के किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा राहुल कुमार वहां पहुंचा और कथित तौर पर बहन पर गोली चला दी। देवी कुमारी ने बचने की कोशिश की, लेकिन गोली उसकी पीठ में जा लगी। गोली लगते ही वह गिर पड़ी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। 17 अक्टूबर से चल रहा था परिवार में विवाद कृपाल सिंह के मुताबिक, 17 अक्टूबर को उनकी छोटी बेटी तनु को लेकर घर में विवाद हुआ था। आरोप है कि उस दौरान राहुल कुमार, दूसरे बेटे सुमेर सिंह और सुमेर की पत्नी राजकुमारी ने कृपाल सिंह, तनु, उनके दामाद सचिन, पड़ोसी रमा और देवी कुमारी को जान से मारने की धमकी दी थी। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि तीनों आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज करते थे और परिवार के सदस्यों को मानसिक रूप से परेशान करते थे। इस संबंध में पहले भी दो बार ट्रांस यमुना थाने में शिकायत दी गई थी। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। भाई समेत 3 के खिलाफ मुकदमा, आरोपी फरार पुलिस ने कृपाल सिंह की तहरीर पर राहुल कुमार, सुमेर सिंह और राजकुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के मुताबिक, गोली मारने का आरोप राहुल कुमार पर है, जबकि अन्य दोनों के खिलाफ पहले धमकी देने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। तीनों आरोपी फिलहाल फरार बताए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ के प्रीत विहार में बंदरों का आतंक:डेढ़ साल से परेशान लोग, महिलाओं-बच्चों पर हमले का आरोप; DM से कार्रवाई की मांग।
    Next Article
    गोरखपुर में घर के अंदर खून से सनी लाश मिली:बुजुर्ग मां का आरोप- हत्या हुई, पुलिस की जांच में हादसा, नशे में सीढ़ियों से गिरने से मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment