Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में घर के अंदर खून से सनी लाश मिली:बुजुर्ग मां का आरोप- हत्या हुई, पुलिस की जांच में हादसा, नशे में सीढ़ियों से गिरने से मौत

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक घर के कमरे में बुधवार की सुबह 11 बजे 45 साल के मनोज विश्वकर्मा की खून से सनी लाश मिली। बदबू आने पर लोगों ने घर का कमरा खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नशे की हालत में सीढ़ी से गिरने से मौत हो गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में मनोज विश्वकर्मा का दो मंजिला मकान है। शादी के बाद चार बेटियां हुईं थी। इसमें एक बेटी की मौत हो चुकी है। आए दिन घर में पत्नी से विवाद होता था। इसलिए पत्नी तीन बेटियों को लेकर रांची चली गई। दो दिन पहले उसके बड़ी अंशिका घर आई थी। उसके साथ दो लड़के भी आए थे। सावित्री देवी ने बताया कि वह मनोज के घर से थोड़ी दूरी पर रहती हैं। सुबह जानकारी मिलने पर आईं। बेटे का शव देखकर वह चींखने लगीं। उन्होंने कहा कि मनोज की बेटी 2 लड़कों के साथ आई थी। आरोप लगाया कि उसी ने हत्या की है। पत्नी से कोई प्रापर्टी का विवाद भी चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला हादसे से मौत का सामने आया है। पुलिस के मुताबिक शराब पीने के दौरान नशे में संतुलन बिगड़ने से वह सीढ़ियों से गिर गया। इससे सिर में गहरी चोट आ गई। इसी से उसकी मौत हो गई। घर पर किसी के न होने से उसे घटना के दौरान मदद नहीं मिल सकी। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में भाई ने बहन को मारी गोली:पीठ में फंसी, ICU में भर्ती; किचन में खाना बना रही थी
    Next Article
    सीतापुर में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव:परिजनों ने रास्ते के विवाद में हत्या की जताई आशंका, पहुंची फॉरेंसिक टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment