Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड:जल जीवन मिशन के कर्मचारी ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लगाया आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न से परेशान एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि युवक बेटी पर शादी के लिए दवाब बना रहा था। ग्राम नगला महासुख, थाना एत्मादपुर के रहने वाले समोद कुमार (कर्मचारी, जल जीवन मिशन) को कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से ब्लैकमेल किया जा रहा था। समोद के बड़े भाई बृजमान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अंकित राजपूत, अंशु राजपूत, अंजली कुमारी, अनु पत्नी अंकित तथा रोहित राजपूत सहित अन्य लोग समोद को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने 25 लाख रुपये की मांग की थी और रुपए न देने पर बदनाम करने की धमकी दी जा रही थी। बताया गया है कि आरोपियों द्वारा लगातार दबाव और उत्पीड़न के कारण समोद कुमार मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। 11 फरवरी शाम करीब 4:30 बजे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। लोगों ने उसे तड़पता देखाकर सूचना दी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि मृतक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें आरोपियों द्वारा ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न का उल्लेख है। सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया गया है। थाना एत्मादपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रेम संबंध का मामला वहीं, दूसरे पक्ष ने पुलिस को बताया कि समोद उनकी बेटी से प्रेम करता था। उसने अंजलि को बताया कि वो राजपूत है। दोनों शादी करना चाहते थे। मगर, जब युवती के परिजनों ने समोद के बारे में छानबीन की तो पता चला कि वो दूसरी जाति का है। युवती के परिजन अपनी ही जाति में विवाद करना चाहते थे। युवती ने भी शादी से इंकार कर दिया। इसको लेकर युवक तनाव में था। सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIT जूनियर टेक्नीशियन सुसाइड: परिजन पहुंचे कानपुर, चुप्पी साधी:वैलेंटाइन डे पर मंगेतर से झगड़ा हुआ था, कमरे में मिले थे कागज के टुकड़े
    Next Article
    Govinda: 'साजिश के तहत बर्बाद हुआ...', करियर डाउनफॉल पर गोविंदा का छलका दर्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment