Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIT जूनियर टेक्नीशियन सुसाइड: परिजन पहुंचे कानपुर, चुप्पी साधी:वैलेंटाइन डे पर मंगेतर से झगड़ा हुआ था, कमरे में मिले थे कागज के टुकड़े

    5 hours ago

    1

    0

    आईआईटी में सुसाइड करने वाली महिला जूनियर टेक्नीशियन के परिजन रविवार को कानपुर पहुंचे। दोपहर करीब 11 बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां वह गुमसुम बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने किसी प्रकार की बात करने से इंकार कर दिया। बता दें कि शनिवार को झारखंड की रहने वाली जूनियर टेक्नीशियन अंजू कुमारी ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। मूलरूप से झारखंड की रहने वाली थी युवती मूलरूप से झारखंड राज्य के जादूगोडा, पूर्व सिंह भूमि के यूसीआईएल के सेक्टर सी की रहने वाली 29 वर्षीय अंजू कुमारी आईआईटी में जूनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थी और कैंपस में ही निवास करती थी। पुलिस के मुताबिक वह देर रात आफिस से अपने आवास टाइप एल रुम नंबर 102 में चली गई थी ,जहां दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह ज़ब कार्यालय जाने के लिये महिला सहयोगी आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी जब अंदर से कोई आहट नहीं मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी आईआईटी प्रशासन को दी, जिसके बाद आईआईटी प्रशासन की सूचना पर एडीसीपी कपिल देव सिंह समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो महिला टेक्नीशियन का शव फंदे से लटकता मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए और मोबाइल को कब्जे में लिया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि अंजू की ओडिशा निवासी युवक से तय हुई थी। बताया जा रहा है वैलेंटाइन डे पर युवक ने अंजू को फोन मिलाया था, फोन न उठने पर मंगेतर नाराज हो गया, जिस कारण दोनों के बीच विवाद हो गया। जिससे परेशान होकर अंजू ने सुसाइड कर लिया। पुलिस को कमरे से डायरी व कागज के कुछ फटे हुए टुकड़े मिले थे। रविवार को मृतका के परिजन कानपुर पहुंचे, जिसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम शुरू कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में खंडित शिवलिंग की होती है पूजा:पांडवों ने की थी स्थापना, औरंगजेब ने किया था ध्वस्त करने का प्रयास
    Next Article
    आगरा में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड:जल जीवन मिशन के कर्मचारी ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment