Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रा ने किया सुसाइड:मकान मालिक के घर चल रही थी शादी की तैयारी, पुलिस जांच में जुटी

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा के नगला बूढ़ी में मंगलवार को एक दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की पहचान शिवानी (15) के रूप में हुई है, जो जूता कारखाने में काम करने वाले हीरा सिंह की बेटी थी। शिवानी की मां सीमा बाजार से लौटीं तो कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा खोला तो शिवानी का शव लटका मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला है। हीरा सिंह की 15 वर्षीय बेटी शिवानी दसवीं की छात्रा थी। वो बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगी थी। बुधवार को परीक्षा थी। दोपहर में दो बजे वह घर में ही सहेली के साथ थी। मां सीमा से उसने मोबाइल ले लिया। इसके बाद सीमा बाजार चली गईं। 2 घंटे बाद वापस आईं तो कमरे का गेट अंदर से बंद था। यह देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग आ गए। मकान मालिक ने 112 पर काल किया। पुलिस के अनुसार, शिवानी बुधवार को UP बोर्ड की परीक्षा देने वाली थी। वह परीक्षा की तैयारी में लगी थी, लेकिन अचानक उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल कब्जे में लिया है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सीएसआई टावर लिफ्ट कांड में नया मोड़:ठेकेदार ने एलडीए पर डाली जिम्मेदारी, कहा, गिरी नहीं, सिर्फ झटके खाए
    Next Article
    दिग्विजय सिंह की जमीन का दाखिल-खारिज खारिज:अम्बेडकरनगर में 1989 के कथित बैनामे के साक्ष्य अपर्याप्त पाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment