Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सीएसआई टावर लिफ्ट कांड में नया मोड़:ठेकेदार ने एलडीए पर डाली जिम्मेदारी, कहा, गिरी नहीं, सिर्फ झटके खाए

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण के सीएसआई टावर में लिफ्ट हादसे को लेकर अब ठेकेदार और प्राधिकरण आमने-सामने आ गए हैं। निरीक्षण के दौरान लिफ्ट गिरने के मामले में ठेकेदार असलम आगा ने सीधे एलडीए को जिम्मेदार ठहरा दिया है। 17 फरवरी को एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह को लिखे पत्र में ठेकेदार ने दावा किया कि लिफ्ट गिरी नहीं थी, बल्कि अस्थायी बिजली कनेक्शन के कारण वोल्टेज फ्लकचुएशन हो रहा था, जिससे लिफ्ट झटके ले रही थी। इसी दौरान सेफ्टी सिस्टम सक्रिय हो गया और लिफ्ट स्वतः रुक गई। अगर सुरक्षा प्रणाली काम न करती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन लिफ्ट पूरी तरह नीचे नहीं गिरी। ठेकेदार ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि उसकी जिम्मेदारी केवल लिफ्ट की आपूर्ति और स्थापना तक सीमित थी। अभी तक लिफ्ट का विधिवत कमिश्निंग और हैंडिंग ओवर नहीं हुआ है। स्थायी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराना एलडीए की जिम्मेदारी थी, जो नहीं दिया गया। यदि स्थायी कनेक्शन होता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। दूसरी ओर, एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार और मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह पहले ही बयान दे चुके हैं कि लिफ्ट झटके के साथ नीचे की ओर गिरी थी और बीच में अटक गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वीसी प्रथमेश कुमार ने 13 फरवरी को अधिकारियों के साथ लिफ्ट का निरीक्षण भी किया था। अब इस मामले में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब लिफ्ट का औपचारिक हैंडिंग ओवर नहीं हुआ था और स्थायी बिजली कनेक्शन भी उपलब्ध नहीं था, तो निरीक्षण और परीक्षण किस आधार पर किया गया?
    Click here to Read more
    Prev Article
    हवाओं ने लुढ़काया पारा, आज बूंदाबांदी के आसार:पिछले 10 सालों में इन दिनों सबसे गर्म दिन इस साल, रात से चल रही हवा
    Next Article
    आगरा में बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रा ने किया सुसाइड:मकान मालिक के घर चल रही थी शादी की तैयारी, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment