Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बस ने तीन एक्टिवा सवारों को रौंदा:दो की मौके पर मौत, एक घायल; ड्राइवर फरार

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में आगरा किले के सामने एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही परिवहन बस ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को रोंद दिया। सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। हादसे में अन्नान नामक व्यक्ति पेर टूट गया है। पुलिस ने बताया कि घटना रात 12 बजे की है। अज्ञात वाहन ने तीन एक्टिवा सवार युवकों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतक मोसेरे भाई हैं और ताजगंज के रहने वाले हैं। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। मृतक तौकीर के पिता गुड्डू ने बताया-तोकीर मिर्जा और आमिर पठान बुधवार रात इवादत की रात को नमाज पढ़ने के लिए जामा मस्जिद जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक परिवहन बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तोकीर और आमिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्नान नामक व्यक्ति घायल हो गया। तोकीर मिर्जा ने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी और वह डॉक्टर बनना चाहता था। वह हाफिज कुरान भी था और लोगों को अल्लाह की इवादत कराता था। आमिर पठान फोटोग्राफी का काम करते थे। हादसे की खबर सुनकर तोकीर के घर में मातम पसर गया है। उसकी माँ का बिलख-बिलख कर बुरा हाल है। तोकीर के पिता गुड्डू ने बताया कि घर में अकेला बेटा था और घर की सारी जिम्मेदारी तोकीर पर थी। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवरटेक करती रोडवेज बस ने छात्र को रौंदा, मौत:एटा में स्कूल से साइकिल से लौट रहा था घर, ड्राइवर फरार
    Next Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन:10 साल नौकरी के बाद आउटसोर्सिंग पर कर रहे, कर्मचारियों ने शुरू किया धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment