Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 दिनों में 51685 कापियों का मूल्यांकन:वाराणसी के चार केंद्रों पर 1910 परीक्षक पहुंचे, निरीक्षण के लिए केंद्रों पर पहुंचे DIOS

    1 hour ago

    1

    0

    UP बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन का कार्य दूसरे दिन गुरुवार को तेज हुआ। हाईस्कूल की 20246 व इंटरमीडिएट की 24059 कापियों का मूल्यांकन किया गया। यानी दूसरे दिन 44305 कापियां जांची गई। दो दिनाें में कुल 51685 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। निरीक्षण के लिए DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह ने मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर मूल्यांकन कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं, मूल्यांकन केंद्रों पर अभी भी लापरवाही सामने आ आ रही है। केंद्रों पर परीक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी परीक्षक मोबाइल लेकर अंदर नहीं जाएगा लेकिन इसके बावजूद भी तमाम परीक्षक खुलेआम केंद्रों पर मोबाइल ले जा रहे हैं और प्रयोग भी कर कर रहे हैं। DIOS ने कहा, मोबाइल ले जाने पर कार्रवाई की जाएगी। यह जेपी मेहता में सबसे ज्यादा जांची गई कापियां गुरुवार को सबसे ज्यादा कापियों का मूल्यांकन जेपी मेहता नगर निगम इंटर कालेज में हुआ। यहां पर हाईस्कूल की 18446 कापी जांची गई। इसी तरह पीएम श्री प्रभु नारायण इंटर कालेज में 12996, पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में 11063 और भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कालेज 1800 कापी जांची गई। दरअसल, कापियों के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से शुरू हुआ है। यह एक अप्रैल तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। यही कारण है कि प्रत्येक परीक्षकों की उपस्थिति तय करने की बात कही गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में टैंकर ने तीन युवकों को कुचला:अंतिम संस्कार में जा रहे थे, गुस्साए परिवार वालों ने किया हंगामा; 10 किमी लंबा जाम लगा
    Next Article
    नवरात्र के पहले दिन बबीता चौहान ने किया कन्या पूजन:बच्चियों का कर कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की, 9 दिनों तक होंगे विभिन्न विभागों के कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment