Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में त्योहारों के बीच एलपीजी गैस की किल्लत:केवाईसी और बुकिंग के लिए लग रही लंबी कतारें

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में नवरात्रि और ईद जैसे बड़े त्योहारों के बीच एलपीजी गैस की किल्लत से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर से लेकर देहात तक गैस सिलेंडर के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार से नवरात्रि शुरू हो चुके हैं, वहीं दो दिन बाद ईद का त्योहार भी मनाया जाएगा, ऐसे में रसोई गैस की बढ़ती मांग ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। हापुड़ अड्डा स्थित तिरंगा गैस एजेंसी पर केवाईसी और गैस बुकिंग के लिए सैकड़ों लोगों की लंबी लाइनें देखी गईं। लोग सुबह से शाम तक लाइन में लगकर गैस सिलेंडर लेने का प्रयास करते नजर आए। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोगों का कहना है कि कई दिनों से गैस नहीं मिल रही, जिससे घर का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव चट्टावन स्थित मै. भगवानपुर इंडेन सर्विसेज गैस एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप भी सामने आए हैं। गैस न मिलने से नाराज लोगों ने एजेंसी पर हंगामा कर दिया और गेट पर चढ़ने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। गैस एजेंसी के मैनेजर का कहना है कि सर्वर में तकनीकी समस्या के कारण गैस वितरण में दिक्कत आ रही है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। दूसरी ओर प्रशासन का दावा है कि जिले में गैस की कोई बड़ी किल्लत नहीं है और जहां-जहां समस्या सामने आ रही है, वहां समाधान किया जा रहा है। हालांकि, जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। त्योहारों के इस समय में गैस की कमी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन के सामने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की चुनौती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा:6 बैंकों से लोन लेकर बना घर; अब ध्वस्तीकरण का आदेश, जनता अदालत पहुंचा पीड़ित
    Next Article
    आशा ITI के 40 छात्रों का ऑटोमोबाइल कंपनियों में चयन:पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने सौंपे ऑफर लेटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment