Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बदला मौसम, हुई बूंदाबांदी:कैंट क्षेत्र में गिरे ओले, सुबह से चल रही थी हल्की ठंडी हवाएं, 3°C से 4°C लुढ़का पारा

    6 hours ago

    2

    0

    आगरा में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बुधवार सुबह से हल्की ठंडी हवा चल रही थी। दोपहर होते-होते अचानक मौसम बदल गया। तेज बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे। मौसम बदलने से 3 से 4°C तक तापमान गिर गया। मौसम विभाग ने 2 मई तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा- पश्चिमी विक्षोप के सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन हुआ है। चार तस्वीरें देखिए… गर्मी से राहत को लोग जूस और शेक पी रहे पिछले 3 दिनों से लोग गर्मी से परेशान थे। तेज तपिश के चलते दिन के समय लोग धूप से बचकर ही घरों से बाहर निकल रहे थे। जबकि इस दौरान शहर में कई जगह लोग ठंडक पाने के लिए ठंडे जूस और शेक्स का सहारा लेते नजर आ रहे थे। अगले 7 दिनों का मौसम अगले कुछ दिनों तक बादल और हल्की बारिश से राहत मिलती रहेगी, लेकिन मई की शुरुआत के साथ तापमान फिर बढ़ने लगेगा। हफ्ते के अंत तक पारा 42°C तक पहुंच सकता है और लू जैसी स्थिति बनने की संभावना है। पिछले 7 दिनों का मौसम पिछले सप्ताह आगरा में तापमान 40–42°C के बीच बना रहा और लू जैसे हालात रहे। हालांकि पिछले दो दिनों में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज होने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस के कारण लोगों को परेशानी बनी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर ठग ने Cheq ऐप से उड़ाए 33 हजार:नहीं आया OTP, बकाया जमा करने पर हुई जानकारी,पीड़ित ने थाने में FIR कराई दर्ज
    Next Article
    जन्मदिन पार्टी में शराब में सल्फास देकर दामाद की हत्या:फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट के बाद पत्नी और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment