Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में चलती स्कूटी पर व्यापारी पर रॉड से हमला:30 सेकेंड में 15 बार प्रहार किया, सीसीटीवी के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर

    5 hours ago

    1

    0

    एकता थाना पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। मारुति सिटी मार्ग पर एक व्यापारी पर युवक ने लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। युवक सड़क पर खड़ा हो गया। सामने से स्कूटी पर आए व्यापारी को पहले रॉड मारकर गिराया। फिर उसके ऊपर 30 सेकेंड में 15 बार प्रहार किया। इसके बाद व्यापारी को लहूलुहान करके भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद है। पीड़ित पक्ष थाने के कई चक्कर काट चुका है। मगर, अभी तक पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। आरुषि विहार, बाधमा रेजीडेंसी (एकता) निवासी रजत शर्मा (45) के पास एक चिप्स कंपनी की एजेंसी है। 27 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बने वह स्कूटर से पर लौट रहे थे। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग के अनुसार सड़क पर एक युवक पैदल आ रहा है। उसके कदम लड़खड़ा रहे हैं। एक जगह गिर भी पड़ता है। उसके हाथ में कढ़ाई का पलटा लगा हुआ है। इसी दौरान रजत शर्मा स्कूटर से वहां से गुजरते हैं। हमलावर चलते स्कूटर पर उनके चेहरे पर लोहे की रॉड से प्रहार करता है। वह गिर पड़ते हैं। हमलावर इस दौरान उसके ऊपर कई प्रहार करता है। तभी हमलावर का एक साथी वहां आ जाता है। उसको लेकर जाने का प्रयास करता है। मगर, वो प्रहार करता रहता है। आरोपी को साथी उससे रॉड छीन लेता है। जख्मी हालत में व्यापारी उठते हैं। मगर, आरोपी उनके साथ लगातार मारपीट करता रहता है। उनका सिर स्कूटी में मारता है। थोड़ी देर बाद हमलावार वहां से भाग जाते हैं। इसके बाद घायल व्यापारी स्कूटर उठाकर अपने घर जाते हैं। परिजन उनकी हालत देखकर घबरा जाते हैं। उन्हें एक नर्सिंग होम में भर्ती कराते हैं। एक आंख बुरी तरह जख्मी होने पर उन्हें इलाज के लिए आरपी सेंटर एम्स, दिल्ली लेकर जाते हैं। डाक्टर आंख बचाने के लिए दो ऑपरेशन करते हैं। रजत शर्मा ने बताया कि उनके पिता 28 जनवरी को एकता थाने गए थे। इंस्पेक्टर हंसराज भदौरिया से मिले। उन्होंने कहा कि पहले इलाज कराएं। बेटा जब बात करने की स्थिति में ही जाए तब बताएं। उससे पूछताछ करेंगे। पुलिसिंग पर उठ रहे सवाल बेहतर पुलिसिंग के लिए ताजगंज थाना क्षेत्र को अलग करने के लिए एकता पुलिस थाना बनाया गया। मगर, इसके बाद भी पीड़ित की एफआईआर दर्ज नहीं की गई। एक व्यापारी की आंख की रोशनी जा सकती है। पुलिस ने हमलावरों का पता क्यों नहीं लगाया। घर वाले कई बार थाने के चक्कर लगा चुके हैं। इंस्पेक्टर क्राइम से मिले। उन्होंने कहा कि एम्स से सप्लीमेंटरी रिपोर्ट लेकर आएं तब मुकदमा लिखा जाए‌गा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वार्ड 58 में जलभराव से परेशान महिलाएं नगर निगम पहुंचीं:फिरोजाबाद में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-श्रीलंका ने ओमान को 226 रन का टारगेट दिया:दासुन टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले श्रीलंकाई, मेंडिस-रत्नायके के भी अर्धशतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment