Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वार्ड 58 में जलभराव से परेशान महिलाएं नगर निगम पहुंचीं:फिरोजाबाद में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

    6 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के वार्ड नंबर 58 हबीबगंज में जलभराव की समस्या से परेशान दर्जनों महिलाएं गुरुवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की और समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। महिलाओं का कहना है कि उनके वार्ड में लंबे समय से जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है। नालियों की नियमित सफाई न होने और उचित जल निकासी व्यवस्था के अभाव में सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है। इस कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी डर सता रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के किसी भी अधिकारी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। मजबूर होकर उन्हें अपनी आवाज उठाने के लिए नगर निगम आना पड़ा। मोहल्ले की आसमा और यासमीन के नेतृत्व में पहुंची इन महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जलभराव की समस्या का शीघ्र और स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होंगी। नगर निगम कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा और उसके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि वार्ड 58 में तत्काल नालियों की सफाई कराई जाए, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहलगाम हमले और आपरेशन सिंदूर का शानदार मंचन:छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति, नृत्य-नाटक से मोहा मन, मेधावी सम्मानित
    Next Article
    आगरा में चलती स्कूटी पर व्यापारी पर रॉड से हमला:30 सेकेंड में 15 बार प्रहार किया, सीसीटीवी के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment