Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या:धारदार हथियार से सिर पर हमला, खेत में खून से लथपथ मिला शव

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के कछपुरा गांव में बुधवार रात खेत पर चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर प्रेमवीर (35) की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। हमलावरों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया। गुरुवार सुबह खेत में खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कछपुरा निवासी प्रेमवीर पुत्र राजवीर सिंह बुधवार शाम रोज की तरह खेत पर गया था। उसने नीम के पेड़ के नीचे चारपाई डाली और वहीं सो गया। रात में अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सुबह तक शव चारपाई पर ही पड़ा रहा। सुबह खेत पहुंचे ग्रामीण ने देखा शव गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे गांव का लालाराम खेत में पालेज करने पहुंचा था। शौच के लिए जाते समय उसने प्रेमवीर को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर वह चारपाई के पास पहुंचा तो प्रेमवीर खून से लथपथ पड़ा था। लालाराम ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, प्रेमवीर का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई थानों का हिस्ट्रीशीटर था। ऐसे में पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुरानी रंजिश और जमीन विवाद समेत कई एंगल पर जांच हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुरानी रंजिश, जमीन विवाद समेत अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांशीराम कॉलोनी में दूषित पानी और जर्जर मकानों से गुस्साएलोग,प्रदर्शन:नगर पालिका और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, 150 परिवार बेहाल
    Next Article
    हाईकोर्ट बेंच की मांग पर मेरठ में वकीलों की हड़ताल:कचहरी में काम बंद, लगाए ‘कोर्ट नहीं तो वोट नहीं’ के नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment