Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईकोर्ट बेंच की मांग पर मेरठ में वकीलों की हड़ताल:कचहरी में काम बंद, लगाए ‘कोर्ट नहीं तो वोट नहीं’ के नारे

    4 hours ago

    3

    0

    कानपुर बार एसोसिएशन और केंद्रीय संघर्ष समिति के फैसले पर बुधवार को मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर काम नहीं किया। केंद्रीय संघर्ष समिति और मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री परवेज आलम ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए अब आर-पार की लड़ाई होगी। आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव भी हैं। मेरठ बार एसोसिएशन की पिछली आम सभा में बीजेपी जनप्रतिनिधियों का विरोध किया गया था। वकीलों ने कहा था कि वे बीजेपी नेताओं के मुकदमों में वकालत नहीं करेंगे। कचहरी में बीजेपी नेताओं के लिए 'नो एंट्री' के बोर्ड भी लगाए गए थे। इस दौरान वकीलों के अलग-अलग गुटों ने कचहरी में घूमकर काम न करने की अपील की। उन्होंने 'कोर्ट नहीं तो वोट नहीं' के नारे भी लगाए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और महामंत्री परवेज आलम ने बताया कि 7 अक्टूबर को सहारनपुर में वकीलों का महासम्मेलन होगा, जहां हाईकोर्ट बेंच की मांग पर रणनीति बनेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या:धारदार हथियार से सिर पर हमला, खेत में खून से लथपथ मिला शव
    Next Article
    शामली में मेडिकल स्टोर संचालक और कर्मचारियों पर हमला:दवा लेने आए युवक ने साथियों संग डंडों से पीटा, CCTV

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment