Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Thane में Shiv Sena UBT नेता Pradeep Purnekar हत्या मामले में पूर्व महापौर पर साजिश का आरोप

    1 hour from now

    3

    0

    ठाणे, एक अक्टूबर शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की यहां गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में उनके 26 वर्षीय बेटे राम पूर्णेकर ने पुलिस को दिए बयान में शहर की पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे और उनके पति राजेंद्र शिंदे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया है और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है।घटना के बाद ठाणे में विरोध प्रदर्शन हुए थे। बुधवार को शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत और आदित्य ठाकरे भी कपूरबावड़ी पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद पुलिस ने राम पूर्णेकर का विस्तृत बयान दर्ज किया।राम ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उनके पिता को ठाणे की पूर्व महापौर एवं शिवसेना नेता मीनाक्षी शिंदे तथा उनके पति राजेंद्र शिंदे ने निशाना बनाने की साजिश रची थी। पुलिस ने शिवसेना (उबाठा) के ‘विभाग प्रमुख’ पर मंगलवार रात घोड़बंदर रोड के पास जानलेवा हमला किए जाने के बाद भारतीय न्याय संहिता और हथियार अधिनियम के तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपियों में पप्या शिंदे, जो पूर्णेकर का पूर्व सहयोगी बताया जा रहा है, संतोष कनोजिया उर्फ टल्ली, निखिल यादव उर्फ शूटर और दो अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।राम ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर की रात उसने घोड़बंदर इलाके में राजेंद्र शिंदे को कनोजिया, यादव और नितेश उर्फ भावड्या पवार के साथ संदिग्ध रूप से मिलते देखा था। घर लौटने पर उसने यह बात अपने पिता को बताई। बयान के मुताबिक, इसके बाद उनके पिता ने उन्हें रात 10 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी थी और आशंका जताई थी कि उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।राम ने पुलिस को बताया कि ठाणे नगर निगम चुनाव के बाद से राजनीतिक और व्यक्तिगत विवाद चल रहे थे। इन चुनावों में मीनाक्षी शिंदे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना से चुनाव लड़ा था, जबकि राम की मां विजेता पूर्णेकर और चाचा जयनाथ पूर्णेकर को शिवसेना (उबाठा) ने उम्मीदवार बनाया था। राम ने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक विवाद, जमीन से जुड़े मामले और उनके पिता द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के कारण पूर्व महापौर और उनके पति ने उन्हें निशाना बनाने की साजिश रची।इस बीच, भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पूर्णेकर का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें शिवसेना (उबाठा) के नेताओं समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। संयुक्त पुलिस आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण ने मीडिया से कहा कि स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा की कई टीम मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मामले में कई आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है।पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9:30 बजे घोड़बंदर इलाके में कपूरबावड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुछ नकाबपोश हमलावरों ने पूर्णेकर के कार्यालय में उन पर गोली चलाई और धारदार हथियारों से हमला किया। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां आपातकालीन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर सैकड़ों शिवसेना (उबाठा) कार्यकर्ता, परिवार के सदस्य और आदित्य ठाकरे तथा संजय राउत कपूरबावड़ी पुलिस थाने के बाहर जमा हुए।वे पोस्टमार्टम के बाद पूर्णेकर का पार्थिव शरीर लेकर वहां पहुंचे थे। राउत ने मांग की कि पुलिस पूर्णेकर के बेटे का बयान पूरक प्राथमिकी के रूप में दर्ज करे तथा ठाणे की पूर्व महापौर और उनके पति के खिलाफ औपचारिक मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुबई-इजरायल फ्लाइट में लड़ बैठे दो पायलट, हाईजैक की सूचना पर भेजने पड़े फाइटर जेट्स; पीएम ने की इमरजेंसी मीटिंग
    Next Article
    सचिन पायलट की सीक्रेट रिपोर्ट और राजा वडिंग की विदाई! जानिए कैसे 3 महीने के भीतर बदल गई पंजाब कांग्रेस की पूरी बिसात?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment