Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में उमस और तेज धूप से लोग बेहाल:तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा, 4-5 दिन तक नहीं मिलेगी राहत

    4 hours ago

    3

    0

    गोरखपुर में गुरुवार सुबह से ही मौसम ने सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए। आसमान पूरी तरह साफ रहा और तेज, चुभने वाली धूप ने लोगों को सुबह से ही परेशान कर दिया। हवा में 75% से ज्यादा नमी होने के कारण बाहर निकलते ही पसीना बहने लगता है और चिपचिपी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सड़कों पर निकलने वाले लोग गर्मी और उमस से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिनभर तेज धूप और उमस का असर बना रहेगा, जिससे लोगों को लगातार असहजता महसूस होगी। खासकर दोपहर के समय हालात और ज्यादा मुश्किल हो सकते हैं। सोमवार से बदलेगा मिजाज मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश ने बताया कि मानसून अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार से गोरखपुर के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान ठंडी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। अगले 4–5 दिन रहेगा मिला-जुला असर मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4–5 दिनों तक गोरखपुर का मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा। सुबह के समय आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी, लेकिन हवा में 70–90% तक नमी रहने के कारण दिनभर उमस बनी रहेगी। दोपहर बाद धीरे-धीरे बादल घिरेंगे और मौसम करवट ले सकता है। तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार शाम या रात के समय कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 20–30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। तीसरे और चौथे दिन मौसम ज्यादा सक्रिय हो सकता है, जब बादल घने होंगे और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। बारिश के बाद तापमान में 1–2 डिग्री की हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन हवा में नमी बनी रहने के कारण उमस से पूरी राहत मिलने की उम्मीद कम है। कुल मिलाकर गोरखपुर में अगले कुछ दिन “धूप, उमस और बीच-बीच में बारिश” का मिश्रित असर देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को फिलहाल राहत के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेग्नेंट महिला को गला पकड़कर घर के अंदर ले गए:मेरठ में एक घंटे तक घर में कैद रखा; जेवर-कैश लूटकर भागे
    Next Article
    कांशीराम कॉलोनी में दूषित पानी और जर्जर मकानों से गुस्साएलोग,प्रदर्शन:नगर पालिका और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, 150 परिवार बेहाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment