Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में CM योगी शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना लॉन्च करेंगे:1.28 लाख से ज्यादा परिवारों को लाभ, 5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर मिलेगा

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' की शुरुआत करेंगे। इससे प्रदेश के विश्वविद्यालयों, सहायता प्राप्त और निजी कॉलेजों के 1.28 लाख से अधिक शिक्षकों और उनके परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। योजना के तहत हर पात्र परिवार को सालाना 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर मिलेगा। साथ ही शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू भी किया जाएगा। योजना के तहत पात्र शिक्षकों और उनके परिवारों का सरकारी और निजी अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के इलाज होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री वाराणसी में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के करीब 12 लाख शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू कर चुके हैं। हर परिवार को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर योजना के तहत हर पात्र परिवार को सालाना 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर मिलेगा। कार्ड बनने के बाद पहले दिन से ही योजना का लाभ लिया जा सकेगा। भर्ती, इलाज, दवाइयों और डिस्चार्ज तक का पूरा खर्च योजना के दायरे में शामिल होगा। योजना में सरकारी और निजी अस्पतालों में 1900 से अधिक उपचार पैकेज उपलब्ध होंगे। इनमें कैंसर, हृदय रोग, किडनी की बीमारी और बड़ी सर्जरी जैसे गंभीर इलाज भी शामिल हैं। योजना का संचालन साचीज (SACHIS) के माध्यम से होगा और आयुष्मान भारत की तय उपचार दरें लागू रहेंगी। पीएनबी के साथ समझौते से मिलेगा अतिरिक्त सुरक्षा कवर कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के साथ होने वाले समझौते के तहत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा भी मिलेगी। इसमें 1.50 करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 3 करोड़ रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा, अस्पताल में भर्ती होने पर 60 हजार रुपये तक की नकद सहायता और 12 लाख रुपये तक का टर्म लाइफ बीमा शामिल होगा। इससे पहले वाराणसी में सीएम योगी ने 12 लाख शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की योजना भी शुरू की थी। इसके तहत शिक्षकों को 1 करोड़ रुपए तक का एक्सीडेंटल बीमा मिलेगा। इस योजना का लाभ शिक्षकों, शिक्षामित्रों और रसोइयों को मिलेगा। इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौता (एमओयू) किया गया था। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में होगा कार्यक्रम कार्यक्रम डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में होगा। सीएम योगी सुबह 10:30 बजे गेट नंबर-2 से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम के साथ परिसर में विश्वविद्यालयों की शोध और नवाचार पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतिथियों को सुबह 9 बजे तक गेट नंबर-7 से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि बिना वैध पहचान पत्र और पास के किसी को परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। आगरा में उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ कार्यक्रम। --------------- यह खबर भी पढ़ें… यूपी में टीचर्स को 1 करोड़ तक एक्सीडेंटल बीमा मिलेगा:ऐसा करने वाला पहला राज्य बना; योगी ने 5 लाख कैशलेस इलाज योजना भी शुरू की यूपी में शिक्षकों को 1 करोड़ रुपए तक का एक्सीडेंटल बीमा मिलेगा। सीएम योगी ने काशी से बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे इसका ऐलान किया। सीएम ने कहा- यूपी ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। इस योजना का लाभ शिक्षकों, शिक्षामित्रों और रसोइयों को मिलेगा। इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौता (एमओयू) किया गया है। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेट्रो से मेरठ पहुंचेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी:एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत करेंगे पौधारोपण, 'मन की बात' में होंगे शामिल
    Next Article
    सावित्री देवी हत्याकांड में 5 आरोपियों को उम्रकैद की सजा:फैसला सुनाते ही भावुक हुआ परिवार, वर्ष 2018 में पैरवी करने पर हुई थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment