Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में रेप के आरोपी को 20 वर्ष की सजा:2019 में अपहरण करके रेप की घटना को दिया गया था अंजाम

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ कोर्ट ने नाबालिग किशोरी को विवाह का झांसा देकर भगाने ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने एक आरोपी को 20 साल के सश्रम कारावास तथा सत्ताइस हजार रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई है। यह फैसला पोक्सो कोर्ट के जज संतोष कुमार यादव ने शुक्रवार को सुनाया। अभियोजन कहानी के अनुसार जीयनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 मई 2019 की शाम एक नाबालिग किशोरी गायब हो गई। किशोरी के घर वालों ने प्रदीप सिंह पटेल निवासी मकरेपुर थाना जीयनपुर पर पीड़िता के अपहरण का आरोप लगाया लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले में जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। सात गवाहों ने दी मामले में गवाही इस मामले में विशेष लोक अभियोजक अवधेश कुमार मिश्रा ने कुल सात गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों के दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी प्रदीप सिंह पटेल को 20 साल के सश्रम कारावास तथा 27 हज़ार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 33 लाख ठगे:महिला को बताया दिल्ली का बड़ा अधिकारी, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की दी धमकी, पुलिस पता कर रही लोकेशन
    Next Article
    किशोरी से रेप करने वाले को 10 साल की जेल:झांसी में 4 साल पहले अपहरण कर दरिंदगी की थी, 65 हजार जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment