Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में एक्ट्रेस कंगना रनोट मामले में सुनवाई आज:आज कोर्ट सुना सकती है फैसला, किसान आंदोलन के लिए कहा था- वहां रेप-मर्डर हुए

    20 hours ago

    1

    0

    आगरा की स्पेशल कोर्ट (MP-MLA) में आज हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट से जुड़े किसानों के अपमान और राजद्रोह केस में सुनवाई है। कोर्ट आज मामले में फैसला सुना सकती है। वादी अधिवक्ता का कहना है कि पिछली सुनवाई पर दोनों पक्षों के बीच बहस हो चुकी है। पिछली सुनवाई पर कंगना की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनसूया चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहस की। वहीं, वादी रमाशंकर शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुखबीर सिंह चौहान, राजवीर सिंह, बी.एस. फौजदार समेत अन्य अधिवक्ताओं ने अदालत में पक्ष रखा था। वादी पक्ष ने दलील दी कि अदालत पुलिस की अधूरी जांच रिपोर्ट के आधार पर सुनवाई पूरी नहीं कर सकती। उनका कहना था कि पुलिस ने कंगना रनौत का बयान दर्ज किए बिना केवल उनके अधिवक्ता का पक्ष लेकर जांच आख्या अदालत में पेश की, जो अधूरी है। वादी पक्ष ने अदालत से मांग की कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 225 (1) के तहत कंगना रनौत को स्वयं तलब कर उनका बयान दर्ज कराया जाए। वादी रमाशंकर शर्मा ने यह भी कहा कि 6 मई 2025 को निचली अदालत ने मामला खारिज कर दिया था। लेकिन रिवीजन कोर्ट ने 11 सितंबर 2025 के आदेश में माना था कि अधूरी पुलिस जांच को नजरअंदाज करते हुए मामला खारिज किया गया। इसके बाद रिवीजन स्वीकार करते हुए निचली अदालत को दोबारा सुनवाई कर विधि सम्मत आदेश देने के निर्देश दिए गए थे। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले में आदेश के लिए 4 अगस्त 2026 की तारीख तय की थी। 24 अगस्त 2024 को एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट दिया कंगना के बयान से किसानों की भावनाएं आहत हुईं एडवोकेट रमाशंकर शर्मा ने कहा- मैं भी किसान परिवार से हूं। 30 साल तक खेती-किसानी की। किसानों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति सम्मान रखता हूं। कंगना ने हमारी और लाखों किसानों की भावनाएं आहत की हैं। 31 अगस्त को मैंने पुलिस कमिश्नर और थाना न्यू आगरा को शिकायत भेजकर कार्रवाई करने की मांग भी की थी। रमाशंकर शर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया- 27 अगस्त को मैंने समाचार पत्रों को पढ़ा। इसमें लिखा था कि कंगना ने कहा, 'अगस्त 2020 से दिसंबर 2021 तक किसान काले कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे थे। उस दौरान रेप और मर्डर हुए। अगर देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो देश में बांग्लादेश जैसे हालात होते।' इसका मतलब साफ है कि उन्होंने किसानों को हत्यारा, बलात्कारी, आतंकवादी और उग्रवादी करार दिया। कंगना के विवादास्पद बयान 1- आंदोलनकारी किसानों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान कई बयान दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की थी। उन्होंने लिखा था- खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन हमें एक महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नहीं भूलना चाहिए। इंदिरा गांधी ने इन्हें अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। 2- किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं किसान आंदोलन के वक्त कंगना ने 27 नवंबर 2020 को एक सोशल मीडिया पोस्ट की। इसमें उन्होंने एक महिला का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई यह महिला वही मशहूर बिलकिस दादी हैं। यह शाहीन बाग के प्रदर्शन में भी थी, जो 100 रुपए लेकर उपलब्ध हैं। 3- असली आजादी मोदी सरकार के सत्ता में आने पर मिली 7 नवंबर, 2021 को कंगना रनोट ने कहा था- गाल पर चांटा खाने के बाद भीख मिलती है, आजादी नहीं। 1947 में जो आजादी हमें मिली, वो महात्मा गांधी के भीख के कटोरे में मिली थी। असली आजादी तब मिली, जब 2014 में सत्ता में नरेंद्र मोदी की सरकार आई। CISF कॉन्स्टेबल ने कंगना को जड़ा था थप्पड़ सालभर पहले पहले कंगना रनोट जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आईं तो यहां CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। CISF कॉन्स्टेबल का वीडियो भी सामने आया था। इसमें वह कह रही थीं कि कंगना ने जब किसान आंदोलन में शामिल महिला को 100 रुपए में धरना देने वाली कहा था, तो उसकी मां भी धरने पर बैठी थीं। थप्पड़ जड़ने के बाद एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने कुलविंदर कौर को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा विश्वनाथ ने शंकर स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए:5.50 लाख श्रद्धालु पहुंचे, 40 हजार यादव बंधुओं ने जलाभिषेक किया; देखिए तस्वीरें
    Next Article
    इमाम हुसैन का चेहलुम आज, गूंजेगी सदाएं या हुसैन:अलम-ताजिये की जियारत को उमड़ेंगे जायरीन, कर्बला में शहीद हुए थे 72 लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment