Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में गैंगस्टर को उम्रकैद:आलोक यादव ने युवकों पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लाख जुर्माना भी लगा

    17 hours ago

    1

    0

    आगरा कल्याणी हाइट्स के पास 2023 में युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले गैंगस्टर आलोक यादव को एडीजे-25 मदन मोहन की कोर्ट ने उम्रकैद सुनाई है। अलग-अलग धाराओं में उस पर तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। क्या था मामला 25 जून 2023 को न्यू आगरा में कल्याणी हाइट्स अपार्टमेंट के पीछे यमुना किनारे बैठे युवकों पर फार्च्यूनर सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाई थीं। फायरिंग में राहुल और नीरज गंभीर घायल हुए थे। हमलावर घायल राहुल को साथ ले गए और अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए। थाना न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज किया। जांच में कई हमलावरों के नाम आए। 28 अगस्त 2023 को चार्जशीट दाखिल हुई। अन्य आरोपियों की फाइल अलग कर कालिंदी विहार टेढ़ी बगिया निवासी हिस्ट्रीशीटर आलोक यादव पर ट्रायल चला। अभियोजन ने घायल राहुल, नीरज समेत 11 गवाह पेश किए। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आलोक को दोषी माना और सजा सुनाई। राज चौहान हत्याकांड में भी आरोपी 23 जनवरी को टेढ़ी बगिया के गेस्ट हाउस में राज चौहान की हत्या की साजिश में भी आलोक आरोपी है। 14 मई को फिरोजाबाद जेल से बी वारंट पर कोर्ट में पेशी के बाद उसे वापस जेल भेजा गया था। लंबा आपराधिक इतिहास आलोक पर 2020 में न्यू आगरा में मारपीट-धमकी, 2021 में बलवा-हत्या के प्रयास के केस दर्ज हैं। डकैती और चोरी के माल की बरामदगी में धारा 395, 412 के दो मुकदमे हैं। न्यू आगरा और एत्माद्दौला में आर्म्स एक्ट के केस भी दर्ज हैं। 2022 में गैंगस्टर एक्ट लगा था। पुलिस रिकॉर्ड में वह नई उम्र का खतरनाक गैंगस्टर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SSC CGL 2026 नोटिफिकेशन जारी:ग्रुप B-C के 12256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, CBT मोड में होगी परीक्षा
    Next Article
    गोंडा में गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित:3-6 वर्ष के बच्चों को लेकर संचालित आंगनबाड़ी केंद्र 15 जून तक बंद,डीएम ने जारी किया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment