Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित:3-6 वर्ष के बच्चों को लेकर संचालित आंगनबाड़ी केंद्र 15 जून तक बंद,डीएम ने जारी किया आदेश

    7 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को 15 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वर्तमान में जिले का तापमान लगातार 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। आदेश के अनुसार, अवकाश अवधि के दौरान भी सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं पूर्व की भांति केंद्रों पर मौजूद रहेंगी। वे लाभार्थियों को टेक होम राशन का वितरण, सामुदायिक गतिविधियां और अन्य शासकीय कार्यों का निष्पादन करेंगी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गोंडा के जिला कार्यक्रम अधिकारी और सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को इस आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 4 तस्वीरें देखिए… उन्होंने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पहले से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। भीषण गर्मी को लेकर लगातार लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है एडवाइजरी भी जारी करके लोगों को भीषण गर्मी से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग भीषण गर्मी के बीच अपने घरों से निकले क्योंकि भीषण गर्मी हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में गैंगस्टर को उम्रकैद:आलोक यादव ने युवकों पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लाख जुर्माना भी लगा
    Next Article
    रेपिस्ट सुशील प्रजापति के खिलाफ एक और FIR:गाजियाबाद जेल से छूटने के बाद जुलूस निकाला था, घर तक आतिशबाजी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment